Maha Shivaratri 2024 : महाशिवरात्रि 2024: इस साल 8 मार्च को महाशिवरात्रि ( Maha Shivratri )को है। इस दिन अगर भोलेनाथ की आराधना करेंगे तो उनकी पूजा का फल कई गुना बढ़ जायेगा, वैसे तो भगवान भोलेनाथ ऐसे देव हैं जो थोड़ी सी पूजा से भी प्रसन्न हो जाते हैं।महाशिवरात्रि संहारक के तौर पर पूज्य भगवान शंकर बड़े दयालु हैं। उनके अभिषेक से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
गिरफ्तार हो सकते हैं अरविंद केजरीवाल, ED के सातवें नोटिस के बाद AAP का बड़ा दावा. #india24x7livetv #NewsUpdate #AamAadmiParty #Delhi pic.twitter.com/ZVgbwOLlJg
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) February 23, 2024
Maha Shivaratri 2024 : महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा विधि –

मिट्टी या तांबे के लोटे में पानी या दूध भरकर ऊपर से बेलपत्र, आक-धतूरे के फूल, चावल आदि जालकर शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए।
महाशिवरात्रि के दिन शिवपुराण का पाठ और महामृत्युंजय मंत्र या शिव के पंचाक्षर मंत्र ॐ नमः शिवाय का जाप करना चाहिए। साथ ही महाशिवरात्रि के दिन रात्रि जागरण का भी विधान है।
शास्त्रों के अनुसार, महाशिवरात्रि का पूजा निशील काल में करना उत्तम माना गया है। हालांकि भक्त अपनी सुविधानुसार भी भगवान शिव की पूजा कर सकते हैं।
मान्यता है कि महाशिवरात्रि व्रत नियमों का पालन करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। हर वर्ष फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। इस दिन शिव शंकर की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। शिव पुराण के अनुसार, भोलेशंकर को प्रसन्न करना बेहद आसान होता है। इनके लिए किसी भी विशेष पूजा की जरूरत नहीं होती है। उन्हें बेलपत्र और जल शिवलिंग पर अर्पित कर प्रसन्न किया जा सकता है।
)
Maha Shivaratri 2024 : महाशिवरात्रि पर चमत्कारी उपाय….
महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक कराएं
महाशिवरात्रि माह में रुद्राभिषेक कराने का विशेष महत्व है। भगवान शिव को रुद्राभिषेक बहुत प्रिय है। इस पवित्र माह में आप परिवार सहित मंदिर में जाकर या घर पर ही रुद्राभिषेक कर सकते हैं।इससे भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होंगे और उनकी कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी।गन्ने के रस और गंगाजल को मिलाकर रुद्राभिषेक कराए तो और भी बेहतर होगा।

Maha Shivaratri 2024 : महाशिवरात्रि पर विवाह के लिए उपाय
संतान के विवाह में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर केसर मिला हुआ दूध चढ़ाएं।इससे जल्द ही संतान की शादी का योग बनता है। प्रेम विवाह करने की इच्छा रखने वाले जातक भी इस उपाय को आजमा सकते हैं।

Maha Shivaratri 2024 : महाशिवरात्रि पर धन प्राप्ति के लिए उपाय
यदि आप धन की किल्लत का सामना कर रहे हैं तो महाशिवरात्रि के दिन में बहते हुए जल में आटे की गोलियां मछलियों को खिलाएं,जब तक गोलियां मछलियों के लिए डालें, तब तक मन ही मन में भगवान शिव का ध्यान करते रहें।इससे आपकी समस्या का समाधान होगा।

Maha Shivaratri 2024 : महाशिवरात्रि पर विरोधी परास्त होंगे
महाशिवरात्रि के दिन में आप प्रात: काल स्नान करने के बाद शिवालय में जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर काले तिल और दही को अर्पित करें। यह आपके लिए अति उत्तम होगा और इससे आपके विरोधी परास्त होंगे।
Maha Shivaratri 2024 : महाशिवरात्रि पर परिवार में रहेगी संपन्नता
महाशिवरात्रि के दिन में गरीबों को भोजन कराने और दान करने से परिवार में हमेशा संपन्नता बनी रहती है। महाशिवरात्रि में मंदिर में फल व कपड़े आदि दान करने से आपके घर में हमेशा भगवान शिव की असीम कृपा बनी रहती है।








