Maharashtra News : पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन,86 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Maharashtra News : पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन,86 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Facebook
X
WhatsApp

Maharashtra News : महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना के कद्दावर नेता मनोहर जोशी का शुक्रवार तड़के 3:02 बजे निधन हो गया। 86 वर्षीय जोशी की तबियत 21 फरवरी को अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें हार्ट अटैक आया था। उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी और अंततः उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली।

Maharashtra News : शिवसेना-भाजपा की पहली सरकार के थे मुख्यमंत्री

जानकारी के मुताबिक, मनोहर जोशी के पार्थिव शरीर को दोपहर 11 बजे मुंबई के माटुंगा पश्चिम स्थित उनके निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। दोपहर दो बजे उनकी शवयात्रा शुरू होगी। पूरे राजकीय सम्मान के साथ दादर शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान बीजेपी, कांग्रेस और शिवसेना एवं एनसीपी के दोनों गुटों के बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

Manohar Joshi Passed Away

मनोहर जोशी का राजनीतिक करियर 50 साल तक चला। इस दौरान वो पार्षद से लेकर राज्य के मुख्यमंत्री तक बने। जोशी मुंबई के मेयर भी रहे। वो उन गिने चुने नेताओं में शुमार हैं, जिन्हें चारों सदनों में काम करने का मौका मिला। वे विधायक, विधान परिषद सदस्य, लोकसभा सांसद और राज्यसभा सांसद रहे।

वे कुछ समय के लिए केंद्रीय मंत्री रहने के बाद केंद्र की एनडीए सरकार में लोकसभा अध्यक्ष भी रहे। जोशी को 14 मार्च 1995 को महाराष्ट्र की सीएम बनाया गया था। वे 31 जनवरी 1999 तक इस पद पर रहे। विधानसभा चुनाव से ऐन पहले बाल ठाकरे ने उन्हें हटाकर कद्दावर मराठा नेता नारायण राणे को मुख्यमंत्री बना दिया था। जोशी 3 साल 323 दिन राज्य के मुख्यमंत्री रहे।

महाराष्ट्र के पूर्व CM और शिवसेना के दिग्गज नेता मनोहर जोशी का निधन , 2 दिन  पहले पड़ा था दिल का दौरा - Latest Hindi News; Rajasthan News Today;  Breaking News Live;

Maharashtra News : सभी सदनों में काम करने का मिला मौका

image 377

मनोहर जोशी का राजनीतिक करियर 50 साल तक चला। इस दौरान वो पार्षद से लेकर राज्य के मुख्यमंत्री तक बने। जोशी मुंबई के मेयर भी रहे। वो उन गिने चुने नेताओं में शुमार हैं, जिन्हें चारों सदनों में काम करने का मौका मिला। वे विधायक, विधान परिषद सदस्य, लोकसभा सांसद और राज्यसभा सांसद रहे। वे कुछ समय के लिए केंद्रीय मंत्री रहने के बाद केंद्र की एनडीए सरकार में लोकसभा अध्यक्ष भी रहे। बता दें कि मनोहर जोशी अपने अंतिम समय तक ठाकरे परिवार के वफादार बने रहे। साल 2022 में पार्टी में हुई बड़ी टूट के बावजूद वे उद्धव ठाकरे के साथ बने रहे।

Maharashtra News : PM मोदी निधन समेत कई नेताओं ने जताया शोक

Maulana Kalbe Sadiq Passes Away: पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने कल्बे  सादिक के निधन

मनोहर जोशी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

https://youtu.be/QvaoXaq2new?si=uX2D-FsBpehQzDWT

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें