Crime News: कलयुगी पिता! बेटी को दिखाता था पोर्न फिल्में, करता था अश्लील हरकत

Crime News: कलयुगी पिता! बेटी को दिखाता था पोर्न फिल्में, करता था अश्लील हरकत
Facebook
X
WhatsApp

Crime News: उत्तरप्रदेश के गोरखपुर (Crime News) में रिश्तों और मर्यादा को शर्मशार करने की घटना प्रकाश में आई है। गोरखनाथ इलाके में एक पिता को बेटी की शिकायत पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बेटी का कहना है कि पिता उससे पोर्न साइट दिखाकर अश्लील हरकतें करता है। विरोध करने पर उसने आंखें फोड़ने की कोशिश की है। पुलिस आरोपित पिता को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई है।

गोरखनाथ क्षेत्र की रहने वाली युवती ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि पिता उसके साथ अश्लील हरकत करते हैं। सोमवार को भी उसके साथ छेड़खानी करते हुए बात नहीं मानने पर भाई और मां को जान मारने की धमकी देने लगे। वह अक्सर मौका पाकर उसके साथ गलत हरकत करते हैं। पिटाई से उसकी आंख खराब हो गई है।

पहले तो वह पिता की हरकतों को सह लेती थी लेकिन जब वह हद पार करने लगे तो वे मजबूर होकर पुलिस से शिकायत की। पीड़िता की तहरीर पर गोरखनाथ पुलिस ने आरोपित पिता रामू के विरूद्ध केस दर्ज किया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपित रामू मजदूरी करता है। और वह नशे का आदती है।

Crime News: पोर्न साइट दिखाता था पिता

बेटी से पिता सिर्फ अश्लील हरकत ही नहीं करता था, उसे जबरदस्ती पोर्न साइट दिखाने की कोशिश भी करता था। जब बेटी अश्लील वीडियो को देखने से मना करती तो उसे मारने पीटने लगता था। बेटी ने मां से कई बार इसकी शिकायत की। लेकिन जब मामला सिर के ऊपर चला गया तो सभी ने पुलिस में शिकायत कर निर्णय लिया।

पुलिस ने आरोपित पिता को गुरुवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया है। बेटी ने अपने पिता पर छेड़खानी करने के साथ ही मारपीट कर उसकी आंख खराब करने का भी आरोप लगाया था। गोरखनाथ पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पिता के खिलाफ छेड़खानी, मारने पीटने व जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज किया था।

https://youtu.be/KDB_aMgZztw?si=B4U08sOPq1j0sVj3

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें