Elvish Yadav Arrested : पिछले कुछ दिनों से एल्विश यादव नोएडा रेव पार्टी मामले को लेकर काफी चर्चा में चल रहे थे। वहीं 17 मार्च 2024 को नोएडा पुलिस ने उन्हें इस मामले में गिरफ्तार कर पूछताछ की थी। अब इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एल्विश यादव ने अपना गुनाह कबूल लिया है और पुलिस को रेव पार्टी मामले का सच बता दिया है। एल्विश ने पुलिस को बताया है कि पार्टी में शामिल आरोपियों के साथ वह पहले भी रेव पार्टियों में मिल चुका था। आइए आपको विस्तार से बताते हैं एल्विश यादव ने क्या कहा है?
नोएडा – एल्विश यादव पर कसा नोएडा पुलिस का शिकंजा, एल्विश NDPS एक्ट में दोषी मिला तो 10 साल सजा होगी#Noida #ElvishYadav #india24x7livetv pic.twitter.com/fdHcQgDDeX
— Shivani Verma (@Shivani75372259) March 18, 2024
Elvish Yadav Arrested : एल्विश यादव ने कबूला अपना सच
दरअसल, एल्विश यादव ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि नवंबर में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के साथ उसका संपर्क था और उनसे जान-पहचान भी थी। इसके अलावा एल्विश ने पुलिस को और क्या-क्या बताया है इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। बता दें कि नोएडा पुलिस ने एल्विश को 17 मार्च की शाम को गिरफ्तार किया था।
कुछ महीने पहले एल्विश को एक रेव पार्टी में देखा गया था, जहां वह अपने दोस्तों के साथ कथित रूप से दुर्लभ सांपों को गले में डालकर डांस-पार्टी कर रहा था। अब नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत केस दर्ज की है। इस कानून के तहत तब कार्रवाई की जाती है, जब कोई ड्रग से जुड़ी साजिश में शामिल हो या मामला ड्रग्स की खरीद-फरोख्त से जुड़ा है। बता दें कि इस कानून के तहत सजा पाने वाले दोषी को जमानत मिलना आसान नहीं होता है।

Elvish Yadav Arrested : जानिए क्या था पूरा मामला ?
ये मामला साल 2023 का है, जब नोएडा पुलिस ने सांप का जहर सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। यह कार्रवाई पीपल फॉर एनिमल संस्था के गौरव गुप्ता की शिकायत पर हुई थी। गौरव ने यह आरोप लगाया था कि नोएडा की रेव पार्टियों में सांप के जहर का इस्तेमाल किया जाता है और उनके साथ वीडियो बनाया जाता है। इस शिकायत के आधार पर ही ड्रग्स डिपार्टमेंट ने वन विभाग के साथ सेक्टर 51 के एक बैक्वेट हॉल पर छापेमारी की थी। इस दौरान रविनाथ, राहुल, टीटूनाथ और जयकरन नाम के शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

Elvish Yadav Arrested : पुलिस ने 5 कोबरा सांप किए थे बरामद
बता दें कि इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया था, उनके पास 5 कोबरा सांप, एक घोड़ा पछाड़, एक अजगर और दो दो मुहां सांप व सांप का जहर भी बरामद किया गया था। जिसके बाद नोएडा पुलिस ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया था, उनसे पूछताछ करने के बाद पुलिस ने एल्विश यादव के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की थी। वहीं अब इस मामले में एल्विश यादव से भी पूछताछ शुरू कर दी गई है।

Elvish Yadav Arrested : एल्विश यादव ने नोएडा पुलिस को दी थी खुली चुनौती
आपको बता दें कि एल्विश यादव के लिए कहीं ना कहीं नोएडा पुलिस को खुली चुनौती देना आफत का सबब बन गया है। उन्होंने कहा था कि अगर नोएडा पुलिस ने आरोप साबित कर दिया तो वो कपड़े खोलकर नाचेंगे। अब वो पुलिस के शिकंजे में फंस चुके हैं। उन पर एनडीपीएस 8, 20, 27, 27ए, 29, 30, 32 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसमें दोषी पाए जाने पर 10 साल की सजा हो सकती है। साथ जुर्माने का भी प्रावधान है।

Elvish Yadav Arrested : मेनका गांधी ने की थी शिकायत
गौरतलब है कि रेव पार्टी और सांपों के जहर की तस्करी मामले में एल्विश यादव का नाम तब सामने आया जब भाजपा सांसद और पीएफए की चेयरपर्सन मेनका गांधी ने केस दर्ज कराया था। उन्होंने यूट्यूबर की गिरफ्तारी की मांग की थी। इस केस में राजस्थान पुलिस की ओर से पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था। नोएडा पुलिस ने राजस्थान पुलिस से कहा था कि वो अभी वांछित नहीं हैं।









