Supreme Court : श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद मामले में बड़ा झटका सुप्रीम कोर्ट ने मस्जिद कमिटी की याचिका को किया खारिज

Supreme Court : श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद मामले में बड़ा झटका सुप्रीम कोर्ट ने मस्जिद कमिटी की याचिका को किया खारिज
Facebook
X
WhatsApp

Supreme Court : मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में आज यानि मंगलवार को मस्जिद कमिटी को बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने मस्जिद कमिटी की याचिका को खारिज कर दिया है। मस्जिद कमिटी ने विवाद से जुड़े 15 मुकदमों को एक साथ जोड़कर सुनवाई करने के हाई कोर्ट के फैसले का विरोध किया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह विषय हाई कोर्ट में ही रखें।

Supreme Court : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने क्या दिया था आदेश

image 335

मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि व शाही ईदगाह मस्जिद विवाद को लेकर मस्जिद कमेटी द्वारा इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर की गई याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई बंद कर दी है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट जाने की छूट दी है। बता दें कि मस्जिद कमेटी ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसमें हाई कोर्ट ने इस विवाद से जुड़े सभी 15 मामलों को जोड़कर साथ में सुनवाई का आदेश दिया था।

सुप्रीम कोर्ट ने शाही ईदगाह-कृष्ण जन्मभूमि विवाद पर जनहित याचिका खारिज की |  कश्मीर पोस्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट का कहना था कि ये सभी मुकदमे एक ही तरह के हैं, जिनमें एक ही तरह के सबूतों के आधार पर फैसला होना है। लिहाजा कोर्ट का समय बचाने के लिए ये बेहतर होगा कि इन मुकदमों पर एक साथ सुनवाई हो। हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन वहां से उसे झटका लगा है।

image 332

Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट ने मस्जिद कमिटी की याचिका को किया खारिज

image 333

बता दें कि मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद मामले में हिन्दू पक्ष सभी याचिकाओं पर जल्द से जल्द सुनवाई की मांग कर रहा है। इसमें विवादित जमीन के मालिकाना हक से जुड़ा मामला शामिल है। लेकिन, मुस्लिम पक्ष याचिकाओं को उनकी अहमियत के आधार पर तुरंत निपटारा चाहता है।

image 334

दरअसल, मुस्लिम पक्ष का कहना है कि काशी विश्वनाथ ज्ञानवापी मस्जिद विवाद की तरह ऐसा कोई फैसला न दिया जाए, जिससे कि हिन्दू पक्ष के दावे को अलग से कोई मजबूती मिले। लेकिन कोर्ट ने सभी मुकदमों की एक साथ सुनवाई कर निपटारे का संकेत दिया है। अभी सुप्रीम कोर्ट में पूजा स्थल अधिनियम को लेकर सुनवाई लंबित है।

https://youtu.be/1mrvqEShbGo?si=Mw6hsUWPaIZu-1ED

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें