UP News : समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज यानि शुक्रवार (22 मार्च) को जेल में बंद आजम खान से मुलाकात करने सीतापुर जिला कारागार पहुंचेंगे। वह करीब एक घंटे आजम खान से मुकालत करेंगे, माना जा रहा है कि अखिलेश यादव लोकसभा चुनावों को लेकर भी चर्चा करेंगे। आजम खान को सजा होने के बाद यह पहला मौका होगा, जब अखिलेश यादव उनसे जेल में मुलाकात करेंगे।
कल रात से जिस प्रकार हंगामा चल रहा है, वो हम सब देख रहे हैं: बीजेपी. #india24x7livetv #NewsUpdate #Bhartiya_Janta_Party pic.twitter.com/25Q0UUwUBl
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) March 22, 2024
UP News : लोकसभा चुनाव पर होगी चर्चा

बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 होने में अब कुछ ही दिन बाकी है, तारीखों का ऐलान हो चुका है, सभी राजनीतिक दल चुनाव में जीत हासिल करने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसी बीच आज पूर्व सीएम अखिलेश यादव सपा नेता आजम खान से मुलाकात करने सीतापुर जेल जा रहे है। सुबह 11 बजे उनका काफिला लखनऊ से सीतापुर पहुंचेगा। सपा की ओर से जारी पत्र में यह समय बताया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, वह रामपुर की सीट पर भी आजम खान से चर्चा कर सकते हैं।

UP News : तमाम मुकदमों में सजा होने के बाद उनका रूतबा खत्म

बता दें कि उत्तर प्रदेश में एक ऐसा दौर था जब समाजवादी पार्टी नेता आजम खान की तूती बोलती थी, लेकिन तमाम मुकदमों में सजा होने के बाद उनका रूतबा खत्म हो गया है। उनका पूरा परिवार सलाखों के पीछे सजा काट रहा है। वहीं, आजम खान के गढ़ रामपुर को भारतीय जनता पार्टी ने धवस्त कर दिया है।

2022 में हुए लोकसभा उपचुनाव में भाजपा ने उनके गढ़ पर कब्जा कर लिया था। पूर्व सीएम अखिलेश यादव जेल में बंद आजम खान से मुलाकात के दौरान रामपुर सीट की मौजूदा स्थिति और इसके लिए उम्मीदवारों पर चर्चा कर सकते हैं। बता दें कि 2014 के चुनावों में भी बीजेपी ने इस सीट पर सपा प्रत्याशी को 20 हजार से कुछ ही ज्यादा वोटों के अंतर से पराजित किया था।









