Arvind Kejriwal Arrest: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal Arrest) को शराब नीति घोटाले (Delhi Liquor Policy Case) में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार शाम को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court Hearing) का दरवाजा खटखटाया है। आज यानि शुक्रवार (22 मार्च) को इस मामले में सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल मामले की तत्काल सुनवाई के लिए न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की अध्यक्षता में एक पीठ गठित कर दी।
अरविंद केजरीवाल ने SC से वापस ली अपनी अर्जी, याचिका में गिरफ्तारी को दी गई थी चुनौती. #india24x7livetv #NewsUpdate #ArvindKejriwal #SupremeCourt pic.twitter.com/LpzKxhDgPp
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) March 22, 2024
इसमें जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस बेला माधुर्य त्रिवेदी शामिल हुए। लेकिन ऐन वक्त पहले आप की ओर से कार्यवाही की सुनवाई में पेश वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने शीर्ष अदातल से केजरीवाल की गिरफ्तारी पर दी अर्जी को वापस ले लिया। वहीं मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी पर इंडिया गठबंधन दल में शामिल नेताओं ने मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला और अपने शब्दों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा की आलोचना की।
Arvind Kejriwal Arrest: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, डायरी नंबर-13598/2024
अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal Arrest) की गिरफ्तारी के खिलाफ आज सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में सुनवाई होगी। सीएम केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे। बता दें कि आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाली की गिरफ्तारी के तुरंत बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार रात तत्काल सुनवाई से इनकार करते हुए उनको डायरी नंबर-13598/2024 अलॉट कर दिया गया था।
केजरीवाल को हिरासत में देने की मांग करेगी ED
प्रवर्तन निदेशालय (ED) शुक्रवार को दिल्ली के शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) में पेश करेगी। राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी से पहले ईडी ऑफिस में सीएम केजरीवाल का मेडिकल चेकअप किया गया। उसके बाद ईडी केजरीवाल को दोपहर 2 बजे राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी और कोर्ट से पूछताछ के लिए न्यायिक हिरासत की मांग करेगी।










