Kanpur News : राखी मंडी बस्ती और कबाड़ में लगी भीषण आग, सभी दुकाने जलकर हुई खाक

Kanpur News : राखी मंडी बस्ती और कबाड़ में लगी भीषण आग, सभी दुकाने जलकर हुई खाक
Facebook
X
WhatsApp

Kanpur News : रायपुरवा थाना क्षेत्र के अफीम कोटी राखी मंडी बस्ती में मंगलवार सुबह अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। वहीं, आग की चपेट में कई झोपड़ियों आ गई और धीरे धीरे राख होने लगी। बस्ती में जमा कबाड़ भी आग की चपेट में आ गया। जिससे आग थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

Kanpur News : अज्ञात कारणों से लगी आग

image 8


राखी मंडी में हजारों की तादाद में मकान बने हुए है। वहीं, सैकड़ों झोपड़ियां भी बनी हुई है। इस मंडी में राखी और कबाड़ का बड़ा काम होता है। मंडी में हजारों टन पन्नी कबाड़ जमा रहता है। आज यानि मंगलवार सुबह राखी मंडी में अज्ञात कारणों से पन्नी वाले कबाड़ में आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। इस आग की चपेट में कई झोपड़ियों में आग लग गई। झोपड़ियों में रह रहे लोग अपना अपना गृहस्थी का सामान लेकर भागने लगे। वहीं, आग की लपटों को देख चीख पुकार मचने लगी।

Kanpur News

Kanpur News : दर्जनों दुकाने जलकर राख

image 9

बस्ती में रहने वाले राकेश ने बताया कि पूरी बस्ती में कबाड़ जमा है। ऊपर से राखी मंडी भी है। इस आग में अभी तक दर्जनों दुकानें कबाड़ की जलकर स्वाहा हो गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां वहां पहुंच गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं, दमकल कर्मचारी और स्थानीय लोग मिलकर आग बुझाने के प्रयास में लगे हुए हैं। यहां कबाड़ का मार्केट है। हालांकि, आग लगने से किसी के झुलसने की सूचना अब तक नहीं है। वहीं, पुलिस ने बताया कि कानपुर के थाना राय पुरवा का अंतर्गत राखी मंडी में आग लगी है। स्थानीय पुलिस फोर्स व दमकल टीम मौके पर मौजूद है, आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

https://youtu.be/tGk4wI2mOC4?si=ZlDQHWgQRkcFMMdb

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें