BJP Sthapana Diwas: भाजपा के स्थापना दिवस पर बोले प्रधानमंत्री ‘देश एक और कार्यकाल का आशीर्वाद देने जा रहा है’,

BJP Sthapana Diwas: भाजपा के स्थापना दिवस पर बोले प्रधानमंत्री 'देश एक और कार्यकाल का आशीर्वाद देने जा रहा है',
Facebook
X
WhatsApp

BJP Sthapana Diwas: मौजूदा वक्त की दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP) का स्थापना दिवस है। आज 06 अप्रैल भाजपा के स्थापना दिवस पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सरकार के केंद्रीय मंत्री और पार्टी के तमाम बड़े नेताओं ने बधाइयां और पार्टी निर्माण के संघर्ष को याद किया है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा ने हमेशा राष्ट्र प्रथम के आर्दश वाक्यों को आगे रखा और इस पर काम किया है।

BJP Sthapana Diwas:महान विभूतियों को याद करने का दिन

भाजपा के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक के बाद एक कई सारे पोस्ट किया और पार्टी के संघर्षों को याद किया। पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी के स्थापान दिवस पर देशभर के मेरे कर्मठ और परिश्रमी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। यह दिन भाजपा के उन सभी महान विभूतियों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने वर्षों की अपनी कड़ी मेहनत, संघर्ष और त्याग से पार्टी को सींचकर इस ऊंचाई तक पहुंचाया है। इसलिए मैं आज पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भाजपा देश की सबसे पसंदीदा पार्टी है, जो ‘राष्ट्र प्रथम’ के आदर्श वाक्यों को अपनाते हुए, आगे रखते हुए देश में जन-जन की सेवा में जुटी हुई है।

image 14

BJP Sthapana Diwas:देशभर के मेरे परिवारजन हमें एक और कार्यकाल का आशीर्वाद देने जा रहे

उन्होंने आगे कहा कि देश की जनता-जनार्दन एक नई लोकसभा चुनने को पूरी तरह से तैयार है। मैं आश्वस्त हूं कि देशभर के मेरे परिवारजन हमें एक और कार्यकाल का आशीर्वाद देने जा रहे हैं, ताकि बीते एक दशक में विकसित भारत के लिए जो नींव तैयार की गई है, उसे नई मजबूती दी जा सके। सरकार और जनता के बीच विकास की सबसे मजबूत कड़ी हैं। भाजपा ने केंद्र हो या राज्य सुशासन को नए सिरे से परिभाषित किया है। हमारी योजनाओं और नीतियों ने देश के गरीब और वंचित भाई-बहनों को एक नई ताकत दी है। जो दशकों तक लोग हाशिए पर थे, उन्हें अपने लिए भाजपा में उम्मीद की बड़ी किरण दिखी। भाजपा उनकी सशक्त आवाज बनकर सामने आई। हमने हमेशा समग्र विकास के लिए काम किया है, जिससे हर देशवासी का जीवन आसान बना है।

https://youtu.be/v9ogsrzgh_g?si=mB5TyeEKeZycGkYt

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें