Rajasthan News : CM भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर तंज ,कहा – मुझे पंजा मत दिखाओ, इसने देश को गंजा कर दिया है”

Rajasthan News : CM भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर तंज ,कहा - मुझे पंजा मत दिखाओ, इसने देश को गंजा कर दिया है"
Facebook
X
WhatsApp

Rajasthan News : सीकर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती की समर्थन में हुई जनसभा को सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने संबोधित किया। सीएम ने सभा में नारे लगवाए तो लोगों ने हाथ ऊपर किया। इस पर भजनलाल ने कहा- मुझे पंजा मत दिखाइए, इस पंजे ने देश को गंजा कर दिया है। लक्ष्मणगढ़ में शुक्रवार दोपहर रामलीला मैदान में हुई सभा में मुख्यमंत्री ने आपातकाल के दौरान जनसंघ से जुड़े 8 कार्यकर्ताओं के परिवारों को सम्मानित किया।

Rajasthan News : सीकर में जनसभा को किया संबोधित

image 66


जनसभा को संबोधित करते हुए भजनलाल शर्मा ने कहा- आज मैं यहां कार्यक्रम में देरी से पहुंचा, क्योंकि इससे पहले चूरू में कार्यक्रम था और वहां बारिश हो गई। वर्तमान में खेतों में कटाई का समय चल रहा है लेकिन इसके बावजूद भी बड़ी संख्या में यहां लोग पहुंचे हैं।यदि इस समय बारिश आती है तो किसान सभा में तो क्या पहुंचे, उसे नींद तक नहीं आती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबी से निकले हुए हैं। इसलिए वह आज हर वर्ग की सोचते हैं। शेखावाटी का किसान और जवान दोनों 50 डिग्री तापमान और माइनस टेम्प्रेचर में भी खेतों और देश की सीमा पर काम करते हैं।

image 67

Rajasthan News :’कांग्रेस ने राजस्थान को भ्रष्टाचार के अलावा कुछ भी नहीं दिया’

image 68


सीएम ने कहा- कांग्रेस ने राजस्थान को भ्रष्टाचार के अलावा कुछ भी नहीं दिया है। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। यह पार्टी केवल झूठ और भ्रष्टाचार के आधार पर चलने वाली पार्टी है। राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले हमने जो वादे किए वह पूरे किए। आज एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स बनने के बाद बदमाश छुपकर बैठ गए हैं।

Rajasthan News : पेपर लीक को लेकर भी जमकर बरसे सीएम

image 69


उन्होंने कहा- किसान ब्याज पर पैसा लेकर अपने बच्चों को पढ़ाता है। उन्हें कोचिंग भी करवाता है। जिस दिन पेपर होता है उस दिन बच्चे अपने पिता को विश्वास दिलाते हैं कि वह जरूर नौकरी में सिलेक्ट होंगे, लेकिन जब पेपर लीक होता है तो किसान और उसके बच्चे दोनों के ही सपने टूट जाते हैं। राजस्थान में 19 में से 17 पेपर लीक हुए। यह किसान और उसके बच्चों के साथ अन्याय है।

Rajasthan News :CM ने कांग्रेस पर साधा निशाना

image 70


सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा- कांग्रेस ने युवाओं और किसानों को खून को आंसू रुलाया है। उन्हें हम छोड़ने वाले नहीं हैं। धीरे-धीरे स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम आगे बढ़ रही है। अब तक 85 लोगों को तो गिरफ्तार किया जा चुका है। अभी तो वह पकड़ में आए हैं जो नकल करके नौकरी लगे। अब धीरे-धीरे इस पूरी साजिश को रचने वाले भी हाथ आएंगे। खून के आंसू रुलाने वाले लोगों को हम चैन से सोने नहीं देंगे। भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम के अंत में लोगों से नारे लगवाए तो लोगों ने हाथ ऊपर किए। इस पर सीएम ने कहा- मुझे पंजा मत दिखाइए इस पंजे ने तो देश को गंजा किया है। आप हनुमान जी की मुष्टिका (मुट्‌ठी) बनाइए।

https://youtu.be/TK6K7Av5GKE?si=_XqvI9R1bJAkbqas

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें