Punjab News: पंजाब के तरनतारन से एक बेहद शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक के प्रेम विवाह का खामियाजा उसकी मां को ऐसा भुगतना पड़ा की वह सपने में भी ऐसा कभी नहीं सोची होगी। कस्बा वल्टोहा की रहने वाली एक युवती के साथ प्रेम विवाह करने वाले युवक की मां को अर्धनग्न कर गलियों में दौड़ाया गया। लेकिन इस दौरान कोई भी महिला की मदद के लिए सामने नहीं आया।
कांग्रेस के समय में गरीब, किसान, मजदूर, युवा, महिला का जीना मुश्किल हो गया था- पीएम मोदी#Congress #PMModiji #Political #government #NewsUpdates #india24x7livetv pic.twitter.com/GirUGaUtOx
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) April 6, 2024
Punjab News: आरोपी बनाते रहे वीडियो, किसी ने नहीं की मदद
वहीं कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने तीन लोगों को नामजद कर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, महिला आयोग ने इस शर्मनाक घटना पर रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी है कि इस मामले में क्या कार्रवाई की गई है।महिला ने थाना वल्टोहा की पुलिस को बताया कि उसके बेटे ने पड़ोस में रहने वाली युवती के साथ कोर्ट मैरिज की थी। इसी रंजिश के तहत 31 मार्च की शाम करीब छह बजे आरोपी शरणजीत सिंह उर्फ सन्नी, गुरचरण सिंह, कुलविंदर कौर उर्फ मनी और दो अज्ञात लोग उसके घर के बाहर आए और चिल्लाने लगे।

Punjab News: पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
शोर सुनकर जब वह घर से बाहर निकली तो आरोपियों ने उसके साथ कोर्ट मैरिज की बात करते हुए उसके गले में हाथ डाल दिया। उसकी कमीज फाड़ कर उसे अर्धनग्न कर दिया और गलियों में दौड़ाया इस बीच वह मदद के लिए चिल्लाई, तो उसका पति और अन्य लोग इकट्ठा हो गए।
आरोपियों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में भिखीविंड के डीएसपी प्रीत इंदर सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान के मुताबिक शरणजीत सिंह, गुरचरण सिंह, कुलविंदर कौर निवासी वल्टोहा और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं।










