Lok Sabha Election 2024 : स्मृति ईरानी के चुनावी सभा में बिगड़े बोल,राहुल गाँधी को कही ये बात….

Lok Sabha Election 2024 : स्मृति ईरानी के चुनावी सभा में बिगड़े बोल,राहुल गाँधी को कही ये बात....
Facebook
X
WhatsApp

Lok Sabha Election 2024 : 2024 के लोकसभा चुनाव में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। प्रत्याशी एक दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे हैं। इसी क्रम में अमेठी लोकसभा क्षेत्र से मौजूदा सांसद और बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उनके बिगड़े बोल भी सामने आए। उन्होंने कहा कि लोकसभा का ये चुनाव अमेठी के सम्मान और संरक्षण का चुनाव है। जो वायनाड में ये छिपा रहे हैं, वो अमेठी में नहीं होगा। ये निर्णय हमको लेना है।

Lok Sabha Election 2024 : जनता ने 15 साल निकम्मे सांसद को ढोया

स्मृति ईरानी ने कहा, जिस दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वायनाड से अपना नामांकन भरा, उसी दिन उन्होंने लिखकर घोषित कर दिया कि वायनाड मेरा परिवार है। वहां तक तो ठीक था। फिर कर्नाटक के एक नेता ने भाषण दे दिया कि राहुल गांधी से पूछा गया कि वायनाड से चुनाव क्यों लड़ रहे हैं तो वो बोले कि वायनाड के लोग ज्यादा वफादार हैं तो फिर हम लोग क्या हैं?

image 181

उन्होंने कहा कि यहां की जनता ने 15 साल तक निकम्मे सांसद को ढोया, जिसने काम नहीं किया। जीतने के बाद भी गायब रहा और अब वे अमेठी की वफादारी पर सवाल उठाते हैं। अमेठी ने भी उनको परिवार माना था। मैंने लोगों को रंग बदलते देखा था, लेकिन परिवार बदलते पहली बार राहुल गांधी को देखा है। राहुल ने अपना परिवार बदल लिया है।

Lok Sabha Election 2024 : वो अपने के लिए लड़ रहे हैं, हम अपनों के लिए लड़ेंगे

उन्होंने कहा, हम अपनों के लिए लड़ रहे हैं। स्मृति ने कहा, आज आपसे इंसानियत के नाते कहने आई हूं कि जो काम किया है, उसके आधार पर कह रहे हैं कि कमल का फूल खिलेगा। यूपी में योगी की सरकार है और मोदी की सरकार फिर से आने वाली है। जब दोनों तरफ कमल का फूल है तो अपने यहां भी कमल का फूल दबाओ। वो अपने के लिए लड़ रहे हैं, हम अपनों के लिए लड़ेंगे।

image 182

Lok Sabha Election 2024 : पर्चा भरने से पहले राहुल ने मुस्लिम लीग से लिया समर्थन

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, वायनाड से पर्चा भरने से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुस्लिम लीग से समर्थन लिया है। वहां शायद ये बातचीत हुई है कि मुस्लिम लीग अपना झंडा नहीं दिखाएगा। क्योंकि राहुल जी को यहां आकर प्रचार करना है और मंदिर-मंदिर तक जाना है। मुस्लिम लीग ने भी शर्त में कह दिया कि मैं अपना झंडा नहीं दिखाऊंगा तो आपको (कांग्रेस) भी अपना झंडा नहीं दिखाना होगा। स्मृति ईरानी ने एसडीपीआई (पीएफआई की राजनीतिक शाखा) का जिक्र किया और कहा, अब राहुल गांधी की यह हालत हो गई है कि उन्हें आतंकवादी संगठन की मदद लेकर चुनाव लड़ना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एनआईए की चार्जशीट में खुलासा किया गया कि इस संगठन ने केरल के हर जिले में उन हिंदुओं की एक लिस्ट बनाई है, जिनकी हत्या करना है। मारने से पहले पूछेंगे भी नहीं।

image 183

Lok Sabha Election 2024 : वो चाहते थे कि अमेठी का गरीब…

केंद्रीय मंत्री ने कहा, आप सब जानते हैं कि राहुल गांधी जब अमेठी से चुनाव लड़ते हैं तो यहां बाहर से भी लोग आते हैं। छत्तीसगढ़ से लेकर राजस्थान तक के नेता यहां आते हैं। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा का चुनाव अमेठी के सम्मान और संरक्षण का चुनाव है। जो वायनाड में ये छिपा रहे हैं, वो अमेठी में नहीं होगा। ये निर्णय हमको लेना है।

image 184

उन्होंने कहा, अमेठी में आज 19 लाख 20 हजार लोगों को फ्री में राशन मिल रहा है। मैं पूछना चाहती हूं कि पहले कब ऐसा हुआ है? सालाना 6 हजार रुपए बैंक खाते में आ रहे हैं। 4 लाख से ज्यादा परिवारों ने शौचालय बनवाए हैं। वो चाहते थे कि अमेठी का गरीब, गरीब ही रहे ताकि कांग्रेस के बड़े नेताओं के सामने हाथ फैलाए और अमेठी का गरीब तड़पता रहे। यह पहला बार नहीं है कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरान राहुल गांधी पर हमला बोला है। वह राहुल गांधी पर लगातार हमला बोलती रहीं हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपाने स्मृति ईरान को अमेठी से ही उम्मीदवार बनाया है।

https://youtu.be/bq3ME_XwoMw?si=86tzPCOkjKhdlfJM

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें