Barabanki News : आप नेता संजय सिंह पत्नी संग देवा शरीफ की मजार पर चढ़ाई चादर, मांगी दुआ

Barabanki News : आप नेता संजय सिंह पत्नी संग देवा शरीफ की मजार पर चढ़ाई चादर, मांगी दुआ
Facebook
X
WhatsApp

Barabanki News : तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह बाराबंकी पहुंचे। यहां संजय सिंह ने अपनी पत्नी के साथ देवा शरीफ मजार पर पहुंचकर सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की मजार पर चादर चढ़ाई और दुआ मांगी। इस दौरान संजय सिंह मीडिया से नहीं मिले और मजार पर चादर चढ़ाने के बाद बाराबंकी से निकल गए।

Barabanki News : शराब घोटाले में 6 महीने बाद मिली जमानत

barabanki sanjay singh along with his wife offered a sheet at the

बता दें कि आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं। उन्हें शराब घोटाले में 6 महीने बाद जमानत मिली है। सांसद संजय सिंह दिल्ली के कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल गए थे। वह 6 महीने से तिहाड़ जेल में बंद थे। अब 6 महीने बाद संजय सिंह को जमानत मिली है। संजय सिंह की रिहाई पर उनकी पत्नी अनीता ने खुशी जाहिर की थी। तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद सांसद संजय अपनी पत्नी अनीता के साथ बाराबंकी के प्रसिद्ध कौमी एकता की मजार देवा शरीफ दर्शन करने पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी पत्नी के साथ सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की मजार पर चादर चढ़ाई और दुआ मांगी। इस दौरान संजय सिंह मीडिया से नहीं मिले और मजार पर चादर चढ़ाने के बाद बाराबंकी से निकल गए।

Barabanki: तिहाड़ से रिहा होने के बाद आप नेता पहुंचे देवा शरीफ, पत्नी के साथ मजार पर चढ़ाई चादर

Barabanki News : सशर्त मिली संजय सिंह को जमानत

image 180

आप एमपी संजय सिंह को जमानत मिल गई है लेकिन कोर्ट ने तमाम शर्त औऱ नियमों के साथ जेल से रिहा किया है। संजय सिंह के एनसीआर छोड़कर जाने की अनुमति नहीं है। एक तरफ जहां लोकसभा चुनाव को लेकर अन्य पार्टियां प्रचार प्रसार करने में लगी हैं वहीं, आप पार्टी के नेता कहीं खुद पर लगे आरोपों की सफाई देने में व्यस्त हैं तो कहीं केजरीवाल को बाहर निकालने में संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे स्थिति में संजय सिंह का बाहर आना पार्टी के लिए सहयोग का हाथ आगे आने जैसा है।

https://youtu.be/hbE5K67N_IQ?si=b_9wHgOp-KK8lz1I

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें