Bihar News : CM योगी ने लालू यादव पर कसा तंज, बोले- ऐसे लोगों को मैंने ठंडा कर दिया

Bihar :CM योगी ने लालू यादव पर कसा तंज, बोले- ऐसे लोगों को मैंने ठंडा कर दिया
Facebook
X
WhatsApp

Bihar News : CM योगी ने लालू यादव पर कसा तंज, बोले- ऐसे लोगों को मैंने ठंडा कर दिया यूपी के मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव चुनाव प्रचार को लेकर लगातार अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में आज यानी सोमवार को वह बिहार पहुंचे, जहां औरंगाबाद के रतनुआं मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने अपने संबोधन में बिहार विभूति कहे जाने वाले डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह को याद किया। साथ ही उन्होंने कहा कि जब 500 सालों बाद अयोध्या में रामलला विराजमान हुए तो बिहार में भी उत्साह देखने को मिला। सीएम योगी (CM Yogi) ने राजद नेता लालू यादव (Lalu Yadav) पर तंज कसते हुए कहा कि इनके जैसे परिवार की राजनीति करने वाले उत्तर प्रदेश में भी हैं, जिसे मैंने ठंडा कर दिया है।

Bihar News : CM योगी ने लालू यादव पर कसा तंज

लालू यादव पर जमकर बरसे CM योगी, बोले- ऐसे लोगों को मैंने ठंडा कर दिया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लालू यादव पर चुटकी लेते हुए कहा कि आप संख्या बढ़ाइए, हम उसको आवाज देंगे। पूरे देश को सुरक्षा प्रदान करना मोदी की गारंटी है। उन्होंने आगे कहा कि बिहार में लालू यादव अपने परिवार तक ही सीमित हैं। उन्होंने लालू परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि इनके लिए बिहार में सीटें कम पड़ गई हैं।

उन्होंने परिवारवाद को मुद्दा बनाते हुए कहा कि लालू यादव जैसे परिवार की राजनीति करने वाले उत्तर प्रदेश में भी बहुत हैं, मैने उन्हें ठंडा कर दिया है। पहले वे भगवान राम को काल्पनिक बताते थे और जब मैंने अयोध्या में भव्य राममंदिर (Ram Mandir Ayodhya) बनवाया तो कहने लगे कि राम सबके हैं।

image 215

Bihar News : कांग्रेस के लोग अयोध्या में मंदिर बनाते क्या?- सीएम योगी

CM Yogi in Bihar | Aurangabad Lok Sabha Seat | Bihar Politics | Lok Sabha  Election 2024 | RJD Leader Lalu Yadav | लालू यादव पर जमकर बरसे CM योगी, बोले-  ऐसे

सीएम योगी (CM Yogi) ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग अयोध्या में मंदिर बनाते क्या? हमारी सरकार ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के साथ-साथ यूपी में अपराधियों का राम नाम सत्य कराया है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने सभी 80 सीटों पर जीत दिलाने का संकल्प लिया है। अब बस बिहार की जनता 40 सीटें जिताएं तो हमलोग 120 का माला 400 के संकल्प के साथ पहनाएंगे।

https://youtu.be/FSKcowKi_rM?si=NnkCMi2eqAEmRiRH

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें