Mainpuri Accident News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद के भोगांव थाना क्षेत्र में आज यानि शनिवार सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया है। जनपद में सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी है। हादसे में चार महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां कई घायलों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। वहीं, पुलिस ने मृतक महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सभी मृतक और घायल गांव कुंवरपुर छिबरामऊ के निवासी हैं।
पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, तेजिंदर सिंह बिट्टू कांग्रेस छोड़ थामेंगे BJP का दामन#PunjabNews #Congress #tejindarsinghbittu #BJP #PoliticalNews #government #india24x7livetv pic.twitter.com/zwngSHxZ1M
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) April 20, 2024
Mainpuri Accident News:छिबरामऊ के रहने वाले थे ट्रैक्टर सवार

जानकारी के मुताबिक कन्नौज के थाना छिबरामऊ क्षेत्र में स्थित गांव कुंवरपुर निवासी वीरेंद्र सिंह की पुत्री थाना बिछवां के गांव बेलधारा में ब्याही है। उनकी पुत्री ने 10 दिन पहले पुत्र को जन्म दिया था। शुक्रवार को उसका नामकरण संस्कार था। वीरेंद्र सिंह अपने स्वजन के साथ ट्रैक्टर ट्राली से गांव बेलधारा गए थे। शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे सभी लोग ट्रैक्टर ट्राली में बैठकर वापस घर लौट रहे थे। भोगांव क्षेत्र में द्वारकापुर के पास ट्रैक्टर की लाइट खराब हो गई। चालक ने ट्रैक्टर को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और लाइट की मरम्मत करने लगा। तभी पीछे से आए ट्रक ने ट्राली में टक्कर मार दी। जिससे ट्राली पलट गई।
ट्रॉली में बैठी फूलमती पत्नी अवधेश, रमाकांति पत्नी दफेदार, संजय देवी पत्नी राजेश की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि 24 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां द्रोपदी देवी पत्नी विशुन दयाल दयाल की मृत्यु हो गई।

Mainpuri Accident News:हादसे पर क्या बोले पुलिस अधीक्षक?
मैनपुरी पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कहा, एक ट्रक ने सड़क पर खड़े एक ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में 3 महिलाओं की मौके पर मृत्यु हो गई और उपचार के दौरान 1 महिला की मृत्यु हुई है। 23 लोग घायल थे जिसमें 11 लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।( Mainpuri Accident )कुछ लोगों को मामूली चोटें थी। ट्रक को पकड़ लिया गया है। विधिक कार्रवाई जारी है।









