LoK Sabha Election 2024: स्मृति ईरानी अमेठी से तो राजनाथ सिंह लखनऊ से थोड़ी देर में करेंगे नामांकन, जानें कौन-कौन होगा शामिल

Facebook
X
WhatsApp

LoK Sabha Election 2024: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार (29 अप्रैल, 2024) को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं स्मृति ईरानी को बीजेपी ने फिर से अमेठी से चुनावी मैदान में उतारा है. दोनों नेताओं ने नामांकन से पहले मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की.

स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर बताया कि 29 अप्रैल को मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की मौजदूगी में मैं अपना नामांकन दाखिल करूंगी. (LoK Sabha Election 2024) अमेठी के आप सभी परिवारजनों से आग्रह करती हूं कि आप सभी सपरिवार पधार कर मुझे अपना शुभाशीष एवं स्नेह प्रदान करें.

स्मृति ईऱानी ने सोशल मीडिया एक्स पर फोटो भी शेयर कीं. (LoK Sabha Election 2024) इसमें लिखा हुआ है कि ईरानी सुबह 10 बजे बीजेपी कार्यालय पहुंचेगी, जहां से वह रोड शो करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपना नामांकन दाखिल करेंगी.

image 307

वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की मौजदूगी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे.

बीजेपी के लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि राजनाथ सिंह विधानसभा के सामने स्थित यूपी बीजेपी कार्यालय से अपना पर्चा दाखिल करने के लिए आगे बढ़ेंगे. (LoK Sabha Election 2024) वहां से वह सुबह 10 बजे मंत्रियों, महापौर, वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों और अन्य लोगों के साथ अपना नामांकन दाखिल करने के लिए एक वाहन पर सवार होकर कलक्ट्रेट जाएंगे.

LoK Sabha Election 2024: राहुल गांधी को हराया था

साव 2019 के लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी ने अमेठी से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को करीब 55000 वोटों के अंतर से हरा दिया था. कांग्रेस ने अमेठी से अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है. अमेठी में पांचवें चरण के लिए 20 मई को मतदान होगा.

https://youtu.be/3L8TP1jvZMU?si=pe3mYsh0J6M71QeI

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें