Lok Sabha Elections 2024 : केंद्रीय मंत्री और अमेठी से भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी स्मृति ईरानी का रोड शो शुरू हो गया है। थोड़ी देर में वह कलेक्ट्रेट पहुंचेंगी और अपना नामांकन करेंगी। रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी है। इस बीच लोग स्मृति ईरान हाथ हिला कर अभिवादन करते दिखे। वहीं स्मृति ईरान ने भी अपने चाहने वालों को निराश नहीं किया उन्होंने भी हाथ हिला कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया।
कर्नाटक: पीएम नरेंद्र मोदी ने बागलकोट में चुनावी रैली को किया संबोधित#Karnataka #PMModiji #NarendraModi #Election2024 #political #government #newsupdate #india24x7livetv pic.twitter.com/E9CDvroL7A
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) April 29, 2024
Lok Sabha Elections 2024 : भाजपा ने फिर से उतारा है मैदान में

इससे पहले उन्होंने अपने अमेठी स्थित आवास पर अपने पति के साथ पूजा-पाठ किया। अमेठी में 26 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 20 मई को मतदान होगा। 27 व 28 अप्रैल को छुट्टी पड़ गई। सोमवार को नामांकन फिर शुरू हुआ जो कि तीन मई तक चलेगा। स्मृति ईरान अमेठी से लोकसभा सांसद हैं। भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भी उन्हें यहीं से अपना प्रत्याशी बनाया है।
Lok Sabha Elections 2024 : राहुल गांधी को हराकर पहुंची थीं लोकसभा

स्मृति ईरान ने 2019 का लोकसभा चुनाव भी अमेठी से लड़ा था और जीत दर्ज कर लोकसभा पहुंची थीं। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हराया था। इस बार अभी कांग्रेस ने यहां से अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कि कांग्रेस राहुल गांधी को ही अमेठी से चुनाव लड़ाएगी। अगर ऐसा होता है तो यहां का चुनाव काफी दिलचस्प हो जाएगा।









