Ballia: बलिया बैरिया में सपा प्रत्याशी का भव्य स्वागत

Facebook
X
WhatsApp

Ballia: बलिया लोकसभा सीट पर सियासी घमासान शुरू हो गया है।समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर बलिया लोकसभा सीट से सनातन पाण्डेय को लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है। टिकट मिलने पर पहली बार बैरिया पहुँचे सनातन पाण्डेय का भव्य स्वागत हुआ। (Ballia) ढोल नगाड़ों के बीच बैरिया नगर पंचायत के सपा नेता कमलेश वर्मा चिरइया मोड़ पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया।समाजवादी पार्टी के तरफ से निकाली गई जनविश्वास यात्रा की अगुवाई कर रहे बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि एक जूट होकर भाजपा सरकार की तानाशाही नीतियों को आम जनता पहुँचाने का काम करें।

Ballia

उन्होंने सरकार पर जमकर हमला बोला।कहा कि देश के किसान व नौजवान आज सबसे ज्यादा परेशान है। केंद्र की सत्ता पर आसीन होने से पहले चुनाव प्रचार में हर साल दो करोड़ नौजवानों को नौकरी देने का वादा पूरी तरह से झूठा हो चुका है। बेरोजगारों को नौकरी देने के जगह अब पकौड़े बेचने की बात कही जा रही है। किसानों का गन्ना भुगतान न होने से उन्हें आत्महत्या करने के मजबूर होना पड़ रहा है। इस सरकार ने देश को सिर्फ परेशानियां ही दी हैं। भाजपा ने आम जनों को गुमराह करके केंद्र व प्रदेश में सरकार तो बना ली, लेकिन अब जनता इनके झूठे कारनामों को जान चुकी है। अंचल ने कहा कि इस सरकार की नीति कर्मचारी व आम जन विरोधी है। चुनाव के समय लोगों को सपने दिखाकर लूटने वाली इस सरकार को उखाड़ फेंकने की आवश्यकता है। जनविश्वास यात्रा में मुख्य रूप से तारकेश्वर मिश्र संजय मिश्र शिवशरण तिवारी दशरथ यादव संजय यादव अजय सिंह शैलेश सिंह सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट -राजेश कुमार सिंह

https://youtu.be/v2vo3kFXKh4?si=qGd3Lvu8HBhSqT8D

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें