Rahul Gandhi : यूपी के सुलतानपुर के जिला अदालत एमपी-एमएलए कोर्ट में गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी मानहानि के मामले में पेश होंगे। यह मामला विशेष कोर्ट में कई सालों से चल रहा है, जिसकी पेशी ने गुरुवार को राहुल गांधी को कोर्ट में पेश होना है। मगर मुकदमें की सुनवाई की संभावना न के बारे है,क्योंकि विशेष न्यायालय में न्यायाधीश का पद रिक्त है, लेकिन राहुल गांधी को आरोपों का जवाब दाखिल करने के लिए जिला अदालत आना होगा।
Goldy Brar : गैंगस्टर गोल्डी बराड़ जिंदा ! गोलीबारी में इस शख्स की हुई मौत …
— Shivani Verma (@Shivani75372259) May 2, 2024
Read more at: https://t.co/ZRIDpA1HgV pic.twitter.com/NOqofTilpD
Rahul Gandhi : शाह को जमानत , राहुल पर मुकदमा दर्ज

दरअसल, कुछ साल पहले कर्नाटक की एक रैली में राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी का प्रयोग करते हुए उन्हें हत्यारा कहा था। इस अभद्र टिप्पणी पर भाजपा नेता विजय मिश्र ने सांसद राहुल गांधी पर जिला अदालत में परिवाद दायर किया है, जिस पर सुनवाई चल रही है। राहुल गांधी ने जस्टिस लोया के मामले में अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी की थी, उसमें सर्वोच्च न्यायालय ने शाह को निर्दोष घोषित कर दिया था। राहुल गांधी बयान को मानहानि के लिए पर्याप्त मानकर उन पर मुकदमा चलाया जा रहा है।
Rahul Gandhi : आरोपों पर जवाब के लिए कोर्ट आना होगा

पिछली सुनवाई में राहुल गांधी ने इस मामले पर कोर्ट से अपनी जमानत करवा ली है। कोर्ट ने उन्हें प्रत्येक पेशी पर व्यक्तिगत उपस्थिति के लिए छूट भी प्रदान की। मगर आरोपों पर जवाब देने के लिए राहुल गांधी को कोर्ट में पेश होना होगा। वहीं, परिवादी के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने राहुल गांधी के विरुद्ध गिरफ्तारी का वारंट जारी करने का प्रार्थना पत्र डाला है। बिना नए मजिस्ट्रेट के आने से इसकी सुनवाई नहीं होगी, तो ऐसे में संभावना कम है कि राहुल गांधी आज कोर्ट में पेश हों।









