Lok Sabha Election 2024 : कैसरगंज सीट से बृजभूषण का टिकट कटना तय , बेटे करण भूषण को मैदान में उतारेगी BJP, जल्द होगा ऐलान…

Lok Sabha Election 2024 : कैसरगंज सीट से बृजभूषण का टिकट कटना तय , बेटे करण भूषण को मैदान में उतारेगी BJP, जल्द होगा ऐलान...
Facebook
X
WhatsApp

Lok Sabha Election 2024 : कैसरगंज लोकसभा सीट से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का टिकट कटना तय माना जा रहा है। भाजपा से जुड़े जानकार सूत्रों का कहना है कि पार्टी की ओर से बृजभूषण शरण सिंह की जगह उनके छोटे बेटे करण भूषण सिंह को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी है। जल्द ही इस बाबत आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है।

Lok Sabha Election 2024 : भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के बेटे को टिकट देने का फैसला

image 25

भाजपा को इस बात का डर सता रहा है कि बृजभूषण सिंह का टिकट काटने से ठाकुर बिरादरी नाराज हो सकती है और इसके साथ ही आसपास की सीटों पर भी असर पड़ सकता है। इसीलिए बीच का रास्ता निकालते हुए बृजभूषण सिंह के बेटे को टिकट देने का फैसला किया गया है।

Brij Bhushan sharan son Karan Bhushan

बृजभूषण सिंह के बड़े बेटे प्रतीक भूषण भाजपा के विधायक हैं। उन्होंने भी सोशल मीडिया पर कैसरगंज से करण भूषण सिंह को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने की जानकारी दी है। जानकार सूत्रों का कहना है कि उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष करण भूषण सिंह कैसरगंज लोकसभा सीट से कल नामांकन दाखिल कर सकते हैं। इस लोकसभा सीट पर कल नामांकन की आखिरी तारीख है।

https://youtu.be/9aNsNVeFFns?si=wUp8IqZdAcI9nSBr

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें