Delhi News : दिल्ली महिला आयोग के कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन , 223 कर्मचारी नौकरी से किया बर्खास्त

Facebook
X
WhatsApp

Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने गुरुवार को दिल्ली महिला आयोग (DCW) के कर्मचारियों पर अब तक का सबसे बड़ा एक्शन लिया है। उपराज्यपाल ने DCW ने 223 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव नौकरी से निकाल दिया है। इतनी भारी संख्या में महिला आयोग के कर्मचारियों की बर्खास्ती इस वजह से की गई कि इनकी नियुक्ति नियमों के खिलाफ हुई थी।

Delhi News : सिर्फ 40 स्वीकृत पद

उपराज्यपाल ने जिन 223 महिला आयोग के कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है, उनकी नियुक्ति दिल्ली महिला आयोग की तत्कालीन अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने की थी। आरोप है कि दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष रही स्वाति मलीवाल ने नियमों के विरुद्ध जाकर बिना अनुमति के यह नियुक्तियां की थी। उपराज्यपाल के आदेश में डीसीडब्ल्यू एक्ट का हवाला देते हुए यह नियुक्तियां रद्द की हैं। आयोग में सिर्फ 40 पद ही स्वीकृत हैं। डीसीडब्ल्यू के पास ठेके पर कर्मचारी रखने का अधिकार नहीं है।

दिल्ली महिला आयोग के 223 कर्मचारी नौकरी से बर्खास्त, इस वजह से LG ने उठाया कदम

Delhi News : एडिशनल डायरेक्टर ने जारी किया आदेश

दिल्ली महिला आयोग डिपार्टमेंट के एडिशनल डायरेक्टर की तरफ से जारी इस आदेश में ये भी कहा गया है कि नई नियुक्तियों से पहले जरूरी पदों का कोई मूल्यांकन नहीं हुआ था और न ही अतिरिक्त वित्तीय बोझ की अनुमति ली गई थी। ऐसे पदों के लिए आवेदन औपचारिक रूप से आमंत्रित नहीं किए गए थे, इनमें से किसी भी पद के लिए भूमिका और जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई थी और कुछ पदधारियों की परिलब्धियां दी गई थीं, जो प्रारंभिक नियुक्ति के समय तय किए गए थे।

image 26

Delhi News : इस आदेश में इन बातों का जिक्र

आदेश में कहा गया कि DCW द्वारा की गई इन सभी अनियमितताओं और अवैधताओं का संज्ञान लेते हुए उपराज्यपाल ने विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है कि स्वीकृत पदों के बिना और उचित प्रक्रियाओं का पालन किए बिना DCW में लगे संविदा कर्मचारियों की नियुक्तियां शून्य हैं।’ इनिशियो और इसे डीसीडब्ल्यू में जारी रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती। इसलिए, सरकार की मंजूरी से दिल्ली महिला आयोग को उन सभी संविदा कर्मचारियों की सेवाओं को तत्काल प्रभाव से बंद करने के लिए सूचित किया जाता है, जिन्हें डीसीडब्ल्यू द्वारा अपनी प्रत्यायोजित शक्ति से परे जाकर और विभिन्न प्रक्रियाओं का पालन किए बिना नियुक्त किया गया है।

image 27

Delhi News : 5 जनवरी को छोड़ा था अध्यक्ष पद

आपको बता दें कि कि दिल्ली महिला आयोग की तत्कालीन अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने बीते 5 जनवरी को अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। आप ने उन्हें राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया था और वह राज्यसभा सांसद है, इसलिए मालीवाल ने महिला आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।

https://youtu.be/z6lGS2Yg0fI?si=ttPK_U6DiChJHB6E

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें