Schools Bomb Threat : लोकसभा वोटिंग से पहले अहमदाबाद के 7 स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस की जांच शुरू

Schools Bomb Threat : लोकसभा वोटिंग से पहले अहमदाबाद के 7 स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस की जांच शुरू
Facebook
X
WhatsApp

Schools Bomb Threat : बीते कुछ दिनों से देश में खासकर राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में स्थित स्कूलों को बम से उड़ाने के धमकी भरे ईमेल काफी आ रहे हैं। इस मामले पर सर्तक होते हुए दिल्ली पुलिस और गृह मंत्रालय ने जांच भी शुरू कर दी, लेकिन उसके बाद अभी यह धमकी भरे ईमेल रोकने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार को हमदाबाद के सात स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अहमदाबाद पुलिल इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

Schools Bomb Threat : वोटिंग से एक दिन पहले मिली धमकी

Schools Bomb Threat

गुजरात के अमहदाबाद में मंगलवार को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान है, ऐसे में यहां के एक साथ 7 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे वाले ईमेल ने प्रशासन की निंद उड़ा दी है। तत्काल प्रभाव से अहमदाबाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अहमदाबाद सिटी डीसीपी कंट्रोल ने इस मामले पर कहा कि ”घबराने…बढ़ा-चढ़ाकर कहने की जरूरत नहीं है। 5-6 स्कूलों को मेल के जरिए बम विस्फोट की धमकी दी गई है। बहुत ज्यादा प्रचार करने की जरूरत नहीं है लोगों को घबराना नहीं चाहिए क्योंकि कल मतदान का दिन है। हम जांच कर रहे हैं।

Schools Bomb Threat : पुलिस ने लोगों से की अपील

उन्होंने कहा कि धमकी वाले स्कूलों की बम निरोधक टीम ने जांच शुरू कर दी है। अहमदाबाद साइबर क्राइम यह भी इस मामले में जांच कर रहा है और यह पता लगाया जा रहा है कि यह मेल कहां से आया और किसने भेजा है। अहमदाबाद पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे ऐसी अफवाहों से सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध चीज की सूचना पुलिस को दें।

Schools Bomb Threat: अहमदाबाद के 7 स्कूलों को ...

Schools Bomb Threat : दिल्ली के स्कूलों को भी मिली चुकी धमकी

इससे पहले 1 मई को दिल्ली के 131 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला था। दिल्ली एनसीआर के स्कूलों को धमकी भरा ईमेल ‘savariim@mail.ru’ की आईडी से भेजा गया था। ‘सवारीइम’ शब्द, जिसका अर्थ है तलवारों का टकराना। यह एक अरबी शब्द है। इसका इस्तेमाल आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट द्वारा 2014 से इस्लामी प्रचार प्रसार के लिए किया जा रहा है।

इस मामले पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बम की अफवाह वाले मेल के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया। अभी तक की जांच में यह पता चला है कि यह धमकी भरे ईमेल का आईपी एड्रेस रूस देश का दिखा रहा है। हालांकि यह भी संभावनाएं हैं यह ईमेल भारत के किसी कोने से भेज जा रहे हों।

image 80

Schools Bomb Threat : सरकार ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली की स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद लदिल्ली सरकार ने एक एडवाइजरी जारी कर स्कूलों से अपने आधिकारिक ईमेल की नियमित रूप से निगरानी करने और किसी भी संभावित खतरे की तुरंत अधिकारियों को रिपोर्ट करने का आग्रह किया था। इस माले पर गृह मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां प्रोटोकॉल के अनुसार आवश्यक कदम उठा रही हैं।

Schools Bomb Threat : अहमदाबाद के इन स्कूलों को आया धमकी भरा ईमेल

image 6

डीपीएस बोपल

आनंद निकेतन बोपल

ओएनजीसी केंद्रीय विद्यालय, चांदखेड़ा

अमृता विद्यालय, घाटलोडिया

एशिया इंग्लिश स्कूल, वस्त्रपुर

कैलोरेक्स स्कूल, घाटलोडिया

न्यू नोबल स्कूल व्यासवाडी, नरोदा

https://youtu.be/VbbIyEnNScI?si=30x8pcov1uzD53rP

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें