Lucknow News: लखनऊ में पत्रकारों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली, जुटे सैकड़ों पत्रकार

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा निर्वाचन-2024 में समाज का प्रत्येक वर्ग बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज करवा रहा है। स्वीप कार्यक्रम के तहत राजधानी लखनऊ के पत्रकारों ने बुधवार को मतदाता जागरूकता रैली निकालकर एक नया इतिहास रच दिया। (Lucknow News) नगर निगम लखनऊ के सहयोग से एनयूजे की अगुवाई में इस रैली का शुभारंभ केडी सिंह बाबू स्टेडियम गेट पर लखनऊ के सीडीओ अजय जैन एवं नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली का समापन जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पर हुआ, जहां दोनों अधिकारियों ने उप निदेशक सूचना मधु तांबे के साथ सभी को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। लोकतंत्र के महापर्व में देश में लखनऊ के पत्रकारों ने मतदाता जागरूकता रैली जैसे अभिनव प्रयास किया।

Newstrack on X: "Lucknow: लखनऊ में पत्रकारों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली,  जुटे सैकड़ों पत्रकार #Lucknow #Elections2024 https://t.co/g1qhYJNxdM" / X

Lucknow News

एनयूजे (इंडिया) के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमोद गोस्वामी ने बताया कि देश में पहली बार वृहद स्तर पर मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। (Lucknow News) एनयूजे के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सक्सेना ने बताया कि लोकतंत्र के इस महापर्व में पत्रकार समाज भी पीछे न रहे, इसलिए महनीय अनुष्ठान का आयोजन किया गया।

महामंत्री संतोष भगवन ने बताया कि लखनऊ और आसपास के जनपदों में कार्यरत मीडियाकर्मियों ने भी सहभागिता सुनिश्चित की। एनयूजे, उत्तर प्रदेश के कोषाध्यक्ष अनुपम चौहान ने बताया कि मतदाता जागरूकता मुहिम का हिस्सा बनकर पत्रकारों ने भी अपने नागरिक होने का कर्तव्य निभाया।

image 113

इस रैली में बड़ी संख्या में विभिन्न संगठनों से जुड़े पत्रकार, कर्मचारी व सामाजिक संगठन ने भी सहभागिता दर्ज की। एनयूजे लखनऊ के महामंत्री पदमाकर पाण्डेय ने अपील की कि आगामी निर्वाचन में हम सभी आगे बढ़कर मतदान करें।
प्रदेश मीडिया प्रभारी/प्रवक्ता डॉ.अतुल मोहन सिंह ने बताया कि पत्रकारों की ओर से मतदान जागरूकता के लिए किया जाने वाला यह प्रथम प्रयास है। इस दौरान हमराह एक्स एनसीसी एवं एनएसएस कैडेट संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह के नेतृत्व में स्वयंसेवक एवं कैडेट सहभागी बने।

https://youtu.be/5qOvQTcs3v0?si=FAbOy3bGWUJlLxPQ

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें