Barabanki: बाराबंकी पुलिस ने अभियान चलाकर 7 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 30 पर शांतिभंग की कार्रवाई

Facebook
X
WhatsApp

Barabanki: बाराबंकी जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/वांछित अभियुक्तों/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बाराबंकी पुलिस द्वारा दिनांक 07/08.05.2024 को 07 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 30 अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्यवाही की गयी।

Barabanki

01.➡थाना मसौली पुलिस टीम द्वारा 01 मादक पदार्थ तस्कर को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 210 ग्राम अवैध स्मैक(अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 21 लाख रूपये) बरामद थाना मसौली पुलिस टीम द्वारा दिनांक 07.05.2024 को अभियुक्त अजय कुमार पुत्र राजकुमार निवासी रानी बाजार स्टोर के पास थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को ज्योरी पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। (Barabanki) अभियुक्त के कब्जे से 210 ग्राम अवैध स्मैक(अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 21 लाख रूपये) बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना मसौली पर मु0अ0सं0 170/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

WhatsApp Image 2024 05 09 at 9.09.44 AM

आपराधिक इतिहास

  1. मु0अ0सं0 64/2022 धारा 379/411 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
  2. मु0अ0सं0 244/2022 धारा 392/411/413/414 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
  3. मु0अ0सं0 245/2022 धारा 392/411 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
  4. मु0अ0सं0256/2022 धारा 411/413/414 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
  5. मु0अ0सं0 834/2021 धारा 392/411 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
  6. मु0अ0सं0 27/2021 धारा 380/457 भादवि थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी।
  7. मु0अ0सं0 130/2021 धारा 380/411/457 भादवि थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी।

02.➡थाना देवा पुलिस द्वारा 02 मादक पदार्थ तस्करों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से कुल 01 किलो 455 ग्राम अवैध गांजा बरामद-
थाना देवा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 07.05.2024 को अभियुक्तगण 1. इमरान उर्फ बल्लू पुत्र अनीश 2. मो0 अहमद पुत्र शेरअली निवासीगण ग्राम मोहसड थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। (Barabanki) अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 01 किलो 455 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर थाना देवा पर मु0अ0सं0 295-296/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

WhatsApp Image 2024 05 09 at 9.09.45 AM

03.➡ थाना रामसनेही घाट पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-
थाना रामसनेही घाट पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 08.05.2024 को मु0अ0सं0 230/2024 धारा 363/366/376 भादवि व 5L/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अंकित यादव पुत्र जानकी प्रसाद निवासी कुम्हारन पुरवा मजरे चौरी अलादादपुर थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी को भिटरिया बाईपास से गिरफ्तार किया गया।

04.➡ थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-
थाना फतेहपुर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 08.05.2024 को मु0अ0सं0 349/2024 धारा 498ए/304बी भादवि व 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मुकेश कुमार पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम कन्दरौला थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी को कन्दरौला मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।

05.➡ थाना रामनगर पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-
थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 07.05.2024 को मु0अ0सं0 300/2024 धारा 354/323/504/506/367 भादवि, 7/8 पाक्सो एक्ट व 3(2)V एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त शिवम मौर्या पुत्र भगवाशरन उर्फ कल्लू मौर्या निवासी ग्राम रानीगंज थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को भट्टा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।

06 .➡थाना सतरिख पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा मय एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद-
थाना सतरिख पुलिस टीम द्वारा दिनांक 07.05.2024 को अभियुक्त राधेश्याम पुत्र नौमीलाल निवासी ग्राम नेवली थाना सतरिख जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा मय 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सतरिख पर मु0अ0सं0 217/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।

रिपोर्ट- रवि मिश्रा

https://youtu.be/5qOvQTcs3v0?si=ZgRN2l8OUrEX4uls

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें