Weather Update: अभी आसमान से बरसेगी और आग, पांच दिनों तक जारी रहेगा लू का प्रकोप, पारा 48 डिग्री पहुंचने के आसार

Facebook
X
WhatsApp

Weather Update: उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। वहीं इस झुलसा देने वाली गर्मी से अभी पांच दिनों तक राहत नहीं मिलने वाली है। गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। कई जगहों पर पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस तरह की प्रचंड गर्मी अभी कम से कम और पांच दिन और सताएगी और इस दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री तक की वृद्धि भी देखी जा सकती है। उसके बाद कुछ क्षेत्रों में मानसून पूर्व बारिश का अनुमान है।

जलवायु परिवर्तन पर अध्ययन करने वाले वैज्ञानिकों के एक संगठन ने पिछले महीने कहा था कि हर 30 साल में एक बार ऐसे ही भीषण लू चलती है।

यूपी की राजधानी लखनउ, कानपुर, झांसी, उन्नाव, बाराबंकी, फैजाबाद, सुल्तानपुर सहित अधिकतर जिलों में भीषण गर्मी के साथ लू चल रहा है। (Weather Update) आने वाले चार-पांच दिनों तक प्रदेश में इसी तरह की गर्मी जारी रहने का अनुमान है।

Weather Update: भीषण गर्मी अपने साथ कई बीमारियां भी ला रही है

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में भीषण लू चलने की संभावना है। इस भीषण लू से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गंगा तट वाले कुछ हिस्से बुरी तरह प्रभावित हो सकते हैं। (Weather Update) बीते 24 घंटे के दौरान इन राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में लू का तांडव जारी रहा और अधिकतम तापमान 42-45 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं यह भीषण गर्मी अपने साथ कई बीमारियां भी ला रही है। लू की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह तरह की प्रचंड गर्मी अल नीनो का परिणाम है। प्राकृतिक रूप से होने वाली इस घटना से मध्य और पूर्वी प्रशांत महासागर में सतह के पानी का अत्यधिक गर्म होना और वायुमंडल की निचली परत में ग्रीनहाउस गैसों की सांद्रता में तेज वृद्धि है। (Weather Update) अल नीनो के प्रभाव से भारत में सूखे जैसी स्थिति बन जाती है। वहीं वर्षा पर आधारित कृषि क्षेत्र को भी भारी नुकसान उठाना पड़ता है।

image 62

लखनउ में सोमवार को भी भीषण गर्मी जारी रही। आसमान से आग बरस रही है। गर्मी के कारण दिन में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। (Weather Update) सोमवार को प्रचंड गर्मी के कारण सुबह और दोपहर को सड़के वीरान नजर आईं। सुबह से ही सूरज की तपिश बढ़ गई थी। वहीं आसपास के जिलों का भी यही हाल रहा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को भी इस तरह की गर्मी का सितम जारी रहेगा। आने वाले चार-पांच दिनों तक गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है।

लू का ऑरेंज अलर्ट, पारा 45 पार के आसार

गर्मी से देश की राजधानी दिल्ली का भी हाल बेहाल है। वहां एक बार फिर लू का दौर शुरू हो गया है। (Weather Update) मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शाम के समय धूल भरी आंधी के साथ तेज सतही हवाएं 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चल सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 45 पार पहुंचने की आशंका है। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। नरेला का सर्वाधिक तापमान 46 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।

पहाड़ी क्षेत्र भी लू की चपेट में

पहाड़ी क्षेत्र भी भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से नहीं बच सके। असम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश के विभिन्न इलाकों में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। वहां भी लू चल रही है और इन राज्यों में रिकॉर्ड अत्यधिक तापमान दर्ज किए गए। राजस्थान में तो पारा 50 डिग्री को पार कर गया और दिल्ली व हरियाणा में उसके करीब तक पहुंच गया था।

https://youtu.be/bIzRlNWYUIU?si=hvviHg6PL_lSyNis

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें