सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा से दिया इस्तीफा, अवधेश प्रसाद और लालजी वर्मा ने भी छोड़ी सदस्यता

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा से दिया इस्तीफा, अवधेश प्रसाद और लालजी वर्मा ने भी छोड़ी सदस्यता
Facebook
X
WhatsApp
image 76

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है, अब वह केंद्र की राजनीति करेंगे। वह कन्नौज लोकसभा सीट से चुने गए हैं। इसके बाद उन्हें एक सीट से इस्तीफा देना ही था, इसलिए उन्होंने करहल विधानसभा सीट को छोड़ दिया है। बता दें कि 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव करहल सीट से विधायक चुने गए था ।पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने बताया कि उनका इस्तीफा प्राप्त हो गया है, जल्द ही स्वीकार करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वहीं, अयोध्या से सांसद चुने गए अवधेश प्रसाद ने भी विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को भेज दिया है। अवधेश प्रसाद अयोध्या की मिल्कीपुर सीट से विधायक थे

लालजी वर्मा ने भी दिया इस्तीफा

image 77

इससे पहले समाजवादी पार्टी के विधायक लालजी वर्मा ने भी इस्तीफा दे दिया है, वह भी लोकसभा सदस्य चुने गए हैं। वह अम्बेडकरनगर की कटेहरी विधानसभा से विधायक थे। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मुलाकात करने के बाद विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है।

ये बन सकते हैं नेता प्रतिपक्ष

image 78

बता दें कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी हैं। अखिलेश यादव के विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद समाजवादी पार्टी किसे नेता प्रतिपक्ष बनाएगी, इसे लेकर भी कयासों का दौर शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि शिवपाल सिंह यादव या फिर पीडीए के तीन विधायकों रामअचल राजभर, इंद्रजीत सरोज और कमाल अख्तर में से किसी एक को सपा नेता प्रतिपक्ष बना सकती है

सपा बनी देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी

अधर में जो है अटकी हुई वो तो कोई सरकार नहीं', अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा  तंज - modi cabinet taking oath samajwadi party chief akhilesh yadav taunt  bjp lclr - AajTak

बता दें कि समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के साथ मिलकर यानी INDIA गठबंधन के तहत उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव लड़ा था। इस बार चुनाव में सपा को अपरा सफलता मिली है। सपा ने अकेले 37 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके साथ ही सपा देश में बीजेपी और कांग्रेस के बाद तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं, कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के छह सीटों पर कब्जा किया है। गठबंधन ने कुल 43 सीटों पर जीत दर्ज की है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद रिक्त हुई विधानसभा सीटों पर के लिए अब जल्द ही उपचुनाव कराया जाएगा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें