Meerut News : बड़ा हादसा , मोबाइल फोन चार्जिंग के दौरान फटा मोबइल , 4 बच्चों की मौत

Meerut News : बड़ा हादसा , मोबाइल फोन चार्जिंग के दौरान फटा मोबइल , 4 बच्चों की मौत
Facebook
X
WhatsApp

Meerut News : यूपी के मेरठ में चार्जिंग के दौरान मोबाइल में आग लगने के कई मामले सामने आते रहे हैं। अब ऐसा ही एक हादसा उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ है। यहां एक घर में शार्ट सर्किट से मोबाइल फटने से चार बच्चे झुलस गये,बच्चो को बचाने में दंपति भी झुलस गया। उपचार के दौरान चारों बच्चों की मौत हो गई।

Meerut News : पूरा मामला

थाना पल्लवपुरम प्रभारी मुनेष सिंह ने बताया कि हादसे में दो बच्चो की देर रात व अन्य दो बच्चो की आज तड़के उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक बच्चों के नाम सारिका(10) निहारिका(8),संस्कार उर्फ गोलू(6) और कालू(4) हैं। थाना प्रभारी के अनुसार शुरुआती जांच में आग लगने की वजह मकान में शार्ट सर्किट से आग लगना है। उन्होंने बताया कि घटना में दंपति समेत उनके चार बच्चे झुलस गए थे।

सार्ट सर्किट से लगी आग।

सभी को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां दो बच्चो निहारिका और गोलू की देर रात और सारिका और कालू की आज तड़के उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में झुलसी बबीता की हालत गंभीर होने के कारण दिल्ली एम्स के लिए रेफर किया गया है। हादसे में मारे गये बच्चों के पिता जोनी(41) मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा गांव के निवासी हैं। फिलहाल जोनी थाना पल्लवपुरम क्षेत्र की जनता कालोनी में किराये के मकान में पत्नी बबीता(37) व बच्चो के साथ रहते हैं।

image 431

Meerut News : घर में लगी आग

image 432

मजदूरी करने वाले जोनी ने मीडिया को हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कल शाम वें पत्नी व बड़ी बेटी सारिका बेड के पास बैठकर बात कर रहे थे। निहारिका,गोलू व कालू बेड पर मोबाइल खेल रहे थे। जिस मोबाइल से वह खेल रहे थे,वह बेड के पास लगे बोर्ड में चार्जर से चार्ज हो रहा था। इसी दौरान बिजली के बोर्ड व चार्जर की डोरी से निकली चिंगारी बेड की बेडशीट व गद्दे पर गिरी। इससे उनमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। आग में घिरे बच्चो को बचाने के प्रयास में जोनी भी पत्नी बबीता संग आग में झुलस गए।

https://youtu.be/wbua3OfGEDM?si=_tyqgVBSXxutDwQN

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें