UP Weather Update : लखनऊ समेत प्रदेश के इन जिलों में झमाझम बारिश,लोगों को गर्मी से मिली राहत

UP Weather Update : लखनऊ समेत प्रदेश के इन जिलों में झमाझम बारिश,लोगों को गर्मी से मिली राहत
Facebook
X
WhatsApp

UP Weather Update : आज का मौसम 3 जुलाई 2024 यूपी समेत पूरे भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है। उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में मानसून का असर दिखने लगा है। बुधवार को भी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से बारिश हो रही है। मंगलवार को भी सूबे के अधिकतर जिलों में अच्छी बारिश हुई थी। बारिश से लोगों को गर्मी के साथ उमस से भी राहत मिली है।प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में सुबह से ही बारिश हो रही हैं। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले चार-पांच दिनों तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

UP Weather Update : छह दिन पहले आ गया मानसून-

image 44


इस बार मॉनसून तेजी दिखाते हुए अपने तय समय से 6 दिन पहले ही पूरे देश पर छा चुका है। आमतौर पर मानसून 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर करता है। मंगलवार को राजस्थान, हरियाणा, पंजाब के बचे हिस्सों को भी इसने भिगो दिया। वहीं उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को अच्छी बारिश हुई जिससे लोगों को उमस से राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी प्रदेश के 67 जिलों में बारिश का अलर्ट है। कई जिलों में सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं तो कई जगहों पर बारिश हो भी रही है। यही हाल बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले हैं। पहाड़ी राज्यों की बात करें तो उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश तो अच्छी हो रही है, लेकिन कहीं कहीं यह आफत बनकर भी आई है।

UP Weather Update : यूपी के 67 जिलों में बारिश का अनुमान

image 45


उत्तर प्रदेश में मानसून ने दस्तक तो दे ही दी है साथ ही इसका असर भी देखा जा रहा है। पिछले दो-तीन दिनों से प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश का क्रम जारी है। मौसम विभाग ने यूपी के 67 जिलों में बुधवार को बारिश होने की आशंका जताया है। लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, गोंडा, कानपुर, उन्नाव, फतेहपुर, अमेठी, रायबरेली, प्रयागराज, अयोध्या, बलरामपुर, श्रावस्ती समेत अधिकतर जिलों में सुबह से बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार-पांच दिनों तक यूपी के अधिकतर जिलों में ऐसे ही मौसम रहने का अनुमान है।

UP Weather Update : दिल्ली में उमस कर रही परेशान

image 46


वहीं देश की राजधानी दिल्ली में 2 जुलाई को अच्छी बारिश का अनुमान लगाया गया था, लेकिन कुछ जगहों पर हल्की बारिश ही हुई। बढ़ी उमस की वजह से राजधानी का वेट बल्ब टेंपरेचर बढ़कर 29 डिग्री पर पहुंच गया है। यह वेट बल्ब टेंपरेचर नमी के स्तर के साथ शरीर का कंफर्ट लेवल बताता है। 32 डिग्री या इससे अधिक के ऊपर वेट बल्ब टेंपरेचर होने से स्वस्थ व्यक्ति भी बीमार महसूस करने लगता है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को बादल छाए रहेंगे। कहीं हल्की तो कहीं मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान है। इनकी गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 28 डिग्री रह सकता है। इसके बाद 4 से 8 जुलाई तक कोई अलर्ट नहीं है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री तक रह सकता है।

https://youtu.be/TTRfLRTZd6U?si=V3HM-EaDHAVg0FhE

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें