Lakhimpur: हवाई यात्रा कर पहुंचे लखनऊ से दुधवा, यूपी सरकार ने पर्यटकों को दिया नया तोहफा

Facebook
X
WhatsApp

Lakhimpur

लखीमपुर खीरी 25 नवंबर। सोमवार का दिन खीरी जिले के लिए बेहद खास रहा। लखनऊ से दुधवा पर्यटक वायुयान सेवा शुरू होने से जिले के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया। यही नहीं आज के दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन, डीएम दुर्गाशक्ति नागपाल की अनूठी पहल पर जिले में “तराई की मिट्टी का उत्सव, लखीमपुर महोत्सव-24” की भी शुरुआत हुई।

सोमवार की सुबह लखनऊ से दुधवा नेशनल पार्क के लिए राजधानी लखनऊ से प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह एवं पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ अरुण कुमार सागर ने मा. मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी, प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम, आयुक्त लखनऊ मंडल डॉ रौशन जैकब, हवाई सेवा कंपनी के एमडी के साथ हवाई सफर तय करके पलिया हवाई पट्टी पर पहुंचे, (Lakhimpur) जहां उन्होंने जनपद वासियों को पर्यटक वायुयान सेवा की सौगात दी, उनके आगमन पर हवाई पट्टी पर मौजूद डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, विधायक योगेश वर्मा, अमन गिरी, रोमी साहनी ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

WhatsApp Image 2024 11 27 at 4.58.49 PM

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि पर्यटक वायुयान सेवा शुरू होने से 04 घंटे का सफर महज 45 मिनट में पूरा होगा। यह सेवा शुरू में सप्ताह में 04 दिन (शनिवार और रविवार को अनिवार्य रूप से) को सेवाएं मिलेगी। आगे इसे प्रतिदिन भी किया जाएगा। (Lakhimpur) प्रदेश सरकार उप्र के पर्यटन के डेस्टिनेशन में कनेक्टिविटी बढ़ाने, पर्यटक सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही हैं। (Lakhimpur) देश दुनिया के लिए उप्र की धरती पहली पसंद बनी है। आज उप्र भारत का पहला राज्य है, जहां पर्यटन को की संख्या में बड़ी तेजी से बढ़ी है। आज हम सीएम योगी जी के नेतृत्व में पर्यटकों की संख्या 16 करोड़ से 60 करोड़ तक ले जाने में सफल हुए। (Lakhimpur) यूपी में होने वाला महाकुंभ विश्व का सबसे बड़ा आयोजन है। इस कुंभ में भव्यता, दिव्यता और अलौकिकता के पुराने कीर्तिमान को तोड़कर नया कीर्तिमान बनाएंगे। सभी डेस्टिनेशंस पर्यटन के लिहाज से विकसित करते हुए को संसाधन और सुविधा से युक्त बनाने के लिए कटिबंध है। दुधवा से देश दुनिया के लोग जुड़े। इसके लिए पर्यटक वायुयान सेवा शुरू की गई है।

उन्होंने कहा कि दुधवा राष्ट्रीय उद्यान की ख्याति देश-विदेश में है। यहां प्रतिवर्ष घरेलू और विदेशी पर्यटक बड़ी संख्या में आते हैं। यह पहल न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगी बल्कि उत्तर प्रदेश के ईको-टूरिज्म को एक नई पहचान भी मिलेगी। प्रदेश सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सभी प्रमुख इको पर्यटन स्थलों को सड़क, रेल व हवाई मार्ग से जोड़ने की कवायद में जुटी हुई है। (Lakhimpur) इसी कड़ी में जिले के दुधवा नेशनल पार्क के पर्यटन विकास दृष्टि से हवाई सेवा शुरू की गई है, जो जिले के लिए एक बड़ी सौगात है। इस सेवा के शुरू होने से पर्यटकों को सुविधा होने के साथ-साथ उनकी संख्या भी बढ़ेगी।

WhatsApp Image 2024 11 27 at 4.58.50 PM

वन मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा इको टूरिज्म को बढ़ाने के लिए पर्यटन वायुयान सेवा शुरू होने से इको टूरिज्म में नया अध्याय जुड़ गया। 4 घंटे का सफर 40 मिनट में तब्दील हो गया। इको टूरिज्म की दुधवा में अपार संभावनाएं हैं। सफारी में ड्राइवर गाइड के लिए स्थानीय लोगों को मौका दिया गया है। (Lakhimpur) कैंटीन का भी संचालन वनवासी समाज द्वारा किया जा रहा। ड्राइवर, वेटर, गाइड को प्रशिक्षित भी किया गया, ताकि वह बेहतर सेवाएं दे सके। डीएम की पहल पर आयोजित लखीमपुर महोत्सव दिव्यता और भव्यता से मनाई, इसके लिए शुभकामनाएं।

प्रेस वार्ता के दौरान आयुक्त डॉ रौशन जैकब, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, प्रधान मुख्य संरक्षक वन्यजीव संजय श्रीवास्तव, एफडी ललित वर्मा, निदेशक पर्यटन विभाग प्रखर मिश्रा, एएसपी नेपाल सिंह, एसडीएम पलिया कार्तिकेय सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।

रिपोर्ट- उमेश बंसल

https://youtu.be/-G8M9puzruc?si=bEDRhdhSY4gW5oNR

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें