Akash Anand Reaction : पद से हटाए जाने पर आया आकाश आनंद का पहला रिएक्शन, मायावती को कहा- आपका आदेश अंतिम सांस तक…

Akash Anand Reaction : पद से हटाए जाने पर आया आकाश आनंद का पहला रिएक्शन, मायावती को कहा- आपका आदेश अंतिम सांस तक…
Facebook
X
WhatsApp

Akash Anand Reaction : बसपा के नेशनल को-ऑर्डिनेटर पद से हटाए जाने के बाद आकाश आनंद की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। आकाश आनंद ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि आप हमारी सर्वमान्य नेता हैं। आपका आदेश सिर माथे पे।

Akash Anand Reaction : आकाश ने शेयर किया पोस्ट

नेशनल को-ऑर्डिनेटर पद से हटाए जाने पर आकाश आनंद ने दी पहली प्रतिक्रिया, बोले- अंतिम सांस तक…

आकाश आनंद ने आज यानी गुरुवार की सुबह एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “आप पूरे बहुजन समाज के लिए एक आदर्श हैं। करोड़ों देशवासी आपको पूजते हैं। आपके संघर्षों की वजह से ही आज हमारे समाज को एक ऐसी राजनैतिक ताक़त मिली है जिसके बूते बहुजन समाज आज सम्मान से जीना सीख पाया है। आप हमारी सर्वमान्य नेता हैं। आपका आदेश सिर माथे पे। भीम मिशन और अपने समाज के लिए मैं अपनी अंतिम साँस तक लड़ता रहूँगा।”

image 104

Akash Anand Reaction : सीतापुर में दिया था विवादित बयान

image 105

बता दें, आकाश आनंद के एक विवादित बयान की वजह से बसपा में बीते कुछ दिनों से हलचल मची हुई है। 28 अप्रैल को आकाश आनंद ने सीतापुर में एक जनसभा के दौरान बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए भड़काऊ भाषण दे दिया। जिसके बाद उनके खिलाफ पुलिस ने विवादित बयान देने व आचार संहिता उल्लंघन के मामले में एफआईआर दर्ज की। मामला दर्ज होने के बाद से ही आकाश आनंद ने अपनी सभी संभावित रैलियों को बिना कोई कारण बताए रद्द कर दिया।

Akash Anand Reaction : मायावती ने खुद संभाली कमान

पद छिनने के बाद आकाश आनंद ने दी पहली प्रतिक्रिया, मायावती की जमकर की तारीफ  | Akash Anand gave his first reaction after losing his post, praised  Mayawati fiercely | पद छिनने


पार्टी के भीतर हलचल इसी दिन से शुरू हो गई थी। आकाश की सभी रैलियां रद्द हो गईं। फिर पार्टी के चुनावी अभियान का पूरा कमान सुप्रीमो मायावती ने संभाला। आकाश ने एफआईआर के बाद अब तक एक भी चुनावी रैली नहीं की। मायावती ने कमान संभालते हुए मुरैना, बदायूं, मैनपुरी व आगरा में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। इसके बाद अचानक बसपा ने फैसला लिया कि आकाश आनंद को नेशनल को-ऑर्डिनेटर के पद से हटा दिया।

आप हमारी सर्वमान्य नेता हैं,आपका आदेश सिर माथे पे'मायावती के एक्शन पर

Akash Anand Reaction : इन धाराओं में मामला दर्ज

राष्ट्रीय संयोजक पद से हटाए जाने के बाद आकाश आनंद ने दी प्रतिक्रिया, बोले-बहुजन  समाज के लिए.. - DAINIK JANWANI

बसपा नेता आकाश आनंद समेत सीतापुर से बसपा प्रत्याशी महेंद्र यादव, मिश्रिख से बीआर अहिरवार लखीमपुर खीरी से अंशय कालरा, मोहनलालगंज से राजेश उर्फ मनोज प्रधान और धौरहरा से श्याम किशोर अवस्थी और बसपा जिला अध्यक्ष विकास राजवंशी के विरुद्ध पुलिस ने शहर कोतवाली में 171सी 153बी, 505 तथा आरपी एक्ट की धारा 125 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बसपा नेता आकाश आनंद पर हिंसा भड़काने की कोशिश करने और विवादित भाषा का प्रयोग करने का आरोप है।

https://youtu.be/l8NFxu8pBQc?si=G0hrbhIhzLwVsMeI

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें