Akshara Singh Biography : भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह सुर्खियों में आ चुकीं हैं, उन्हें लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां! कहा जा रहा है कि अक्षरा सिंह आसनसोल से चुनाव लड़ने वाली हैं। उनके चुनाव लड़ने की खबर सामने आते ही भोजपुरी की गलियारों में हल्ला मच गई है। आइए इसी बीच हम आपको भोजपुरी शेरनी अक्षरा सिंह की लाइफ स्टाइल और नेटवर्थ के बारे में विस्तार से बताते हैं।
'सिर्फ पब्लिसिटी के लिए दायर न करें…', किसान आंदोलन पर दाखिल याचिका सुनने से SC का इनकार. #india24x7livetv #NewsUpdate #SupremeCourt #KisanProtest pic.twitter.com/AYeATXO7r0
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) March 4, 2024
Akshara Singh Biography : भोजपुरी इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं अक्षरा सिंह

अभिनेत्री अक्षरा सिंह का नाम अक्सर ही सुर्खियों में बना रहता है, कभी विवादों के चलते तो कभी अपने काम की वजह से अक्षरा सिंह चर्चा में बनीं रहती हैं। अक्षरा सिंह सिर्फ एक्टिंग में ही नहीं, बल्कि सिंगिंग में भी माहिर हैं। उनका नाम भोजपुरी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेज की लिस्ट में गिना जाता है। अक्षरा सिंह की पॉपुलैरिटी सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री तक ही सीमित नहीं है, बल्कि वह देश भर में पॉपुलर हों चुकीं हैं। भोजपुरी के साथ ही वह हिंदी के भी कई प्रोजेक्ट में नजर आ चुकीं हैं। वह तेजी से कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रहीं हैं।
Akshara Singh Biography : करोड़ों के घर में रहती हैं अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह बेहद ही लग्जरी लाइफ जीती हैं, उनका मुंबई में करोड़ों का घर है, जो बेहद ही आलीशान है। अक्षरा सिंह इसी करोड़ों के घर में अपने परिवार के साथ रहती हैं। अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर अक्सर ही अपनी जो तस्वीरें साझा करती हैं, उसमें उनके खूबसूरत घर की झलक देखने को मिलती है। अक्षरा सिंह के घर का इंटीरियर बेहद ही शानदार है, उन्होंने बेहद ही खास अंदाज में इसे सजाया है। वहीं उनके कपड़े भी ब्रांडेड होते हैं। अक्षरा अपनी हॉट और ग्लैमरस तस्वीरों के चलते लोगों का खूब ध्यान खींचती हैं।

Akshara Singh Biography : अक्षरा सिंह कार कलेक्शन
भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह को महंगी गाड़ियों का भी बेहद शौक है। उनके गैराज में एक से एक महंगी गाड़ियां हैं। अक्षरा सिंह Xylo कार की मालकिन है, जिसकी कीमत 12 से 15 लाख रुपए है। इसके साथ ही उनके पास टोयोटा फॉर्च्यूनर भी है, जो लाखों में आती है। वहीं उनके गैराज में महिंद्रा स्कार्पियो भी है।

Akshara Singh Biography : लाखों रुपए चार्ज करती हैं अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह फिल्मों के जरिए पैसा कमाती ही हैं, साथ ही गाना गाकर भी वह लाखों रुपए ले लेती हैं। फिल्मों और गानों के अलावा अक्षरा सिंह किसी इवेंट के लिए भी अच्छा खासा रुपए चार्ज करती हैं। खबरों की मानें तो वह एक फिल्म के लिए 20 से 22 लाख रुपए फीस लेती हैं। उनकी टोटल नेटवर्थ 25 करोड़ रुपए है।










