Amethi Crime News: बेखौफ़ दबंगों ने घर में घुसकर किशोरी को जिंदा जलाया, प्रशासनिक अमला आरोपियों की धर-पकड़ में जुटा

Amethi Crime News: बेखौफ़ दबंगों ने घर में घुसकर किशोरी को जिंदा जलाया, प्रशासनिक अमला आरोपियों की धर-पकड़ में जुटा
Facebook
X
WhatsApp

Amethi Crime News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एक तरफ पूरे प्रदेश में ‘मिशन शक्ति’ जैसे अभियान चला रही है, वहीं अमेठी में बेख़ौफ़ दबंगों ने एक किशोरी को घर में घुसकर जिंदा जलाकर मार डाला। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप है। प्रशासनिक अमला आरोपियों की धर-पकड़ की तैयारियों में है। घटना अमेठी जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बताया जाता है कि किशोरी का नाम रीना (16) था। वह अपने घर पर अकेली थी, तभी पांच नामजद और तीन अज्ञात दबंगों ने घर में घुसकर उसे बंधक बना लिया। आरोपियों ने किशोरी के साथ मारपीट की और फिर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

बेखौफ दबंग इस वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से झुलसी किशोरी को परिजन सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता की तहरीर पर 5 नामजद और तीन अज्ञात कुल 8 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा- 302 समेत अन्य धाराओं में मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Amethi Crime News: क्या है मामला?

ये मामला अमेठी के बाजारशुक्ल थाना से महज कुछ दूर पे अंजाम दिया गया। यहां रहने वाले जितेंद्र शुक्ला बुधवार शाम घर के पास ही स्थित बैंक में थे। इसी बीच उनका भतीजा मौके पर पहुंचा और बताया कि मकान के दूसरे तल पर स्थित कमरे में आग लगी है। भतीजे से मिली जानकारी के बाद जितेंद्र घर पहुंचे तो देखा कि उनकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी आग में जल रही है। कई लोग घर के पीछे से कूदकर भाग रहे है। आनन-फानन में जितेंद्र अपनी बेटी को लेकर बाजार शुक्ल सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

योगी सरकार पर उठे सवाल

इस घटना के बाद योगी सरकार पर सवाल उठने लगे हैं। सवाल यह है कि जब सरकार पूरे प्रदेश में महिला सुरक्षा के लिए अभियान चला रही है, तो फिर ऐसी वारदातें कैसे हो रही हैं? समाजसेवी संगठनों ने भी इस घटना की निंदा की है। उन्होंने सरकार से आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

https://youtu.be/dBT1SqTAm0Y?si=elU6M4LwGFw7lQje

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें