Lakhimpur Kheri: जिले के हर गांव-शहर में निकल रही अमृत कलश यात्रा, एकत्र हो रही मिट्टी

Facebook
X
WhatsApp

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी आजादी के अमृत महोत्सव के के तहत प्रधानमंत्री की महत्वकांक्षी कार्यक्रम मेरी माटी-मेरा देश अभियान की गतिविधि पूरे खीरी जिले में व्यापक स्तर पर क्रियान्वित हो रहा। सभी पंचायतों की मिट्टी कलश में भरकर एकत्र किया जा रहा है।

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मेरी माटी-मेरा देश’ कार्यक्रम अपने देश, अपनी मातृभूमि के लिए श्रद्धा, आदर एवं सराबोर हो जाने जैसे अपनेपन के भाव से प्रेरित है। (Lakhimpur Kheri) आजादी के नायकों की वीरगाथा और अपनी मातृभूमि की मिट्टी अनमोल है। “मेरी माटी मेरा देश” के अंतर्गत 30 सिंतबर तक सभी ग्राम पंचायतों/वार्डो में मिट्टी इकठी होनी है। डीएम ने निर्देश दिए कि सभी जगह कार्यक्रम सम्पन्न हो जाये। एक अक्टूबर से 13 अक्टूबर के बीच फिर ये ग्राम/वार्ड से भव्यता से ब्लॉक मुख्यालय/ नगर निकाय मुख्यालय किसी एक तारीख पर आयेंगें। जिसकी तिथि जिला प्रशासन की ओर से शीघ्र ही बता दी जाएगी।

WhatsApp Image 2023 09 22 at 4.03.16 AM
Lakhimpur Kheri: जिले के हर गांव-शहर में निकल रही अमृत कलश यात्रा, एकत्र हो रही मिट्टी

अभियान की जनपदीय नोडल अधिकारी डीपीआरओ सौम्यशील सिंह ने बताया कि राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत इस पुनीत कार्यक्रम में हर जनपदवासी को सहभागी बनाया जा रहा है। जन-जन में राष्ट्रभक्ति की भावना को एक बार फिर से जागृत करने का काम कर रही है। इस मुहिम के तहत हर ब्लॉक और नगरीय निकाय से वहां की पावन मिट्टी लेकर अमृत कलश तैयार किया जाएगा। प्रत्येक नगरीय निकाय, ग्राम पंचायत में अमृत कलश यात्रा निकाल कर मिट्टी एकत्र की जा रही है, जो 30 सितंबर तक चलेगी। जिसकी विभिन्न स्तर पर मॉनिटरिंग की जा रही है। अमृत यही कलश जिले की पावन मिट्टी से पूरित हैं और जगह-जगह आमजन की सहभागिता के साथ जनप्रतिनिधियों द्वारा भी इसका सम्मान किया जा रहा।

रिपोर्ट- उमेश बंसल

https://youtu.be/Ie0dNozsQ9w?si=rDjkAM0Uuxg81_QT

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=56647

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें