Amritpal Arrest: पत्नी से पूछताछ पर दबाव में आया अमृतपाल! अमित शाह के बयान के बाद हुआ बड़ा एक्शन

Facebook
X
WhatsApp

Amritpal Arrest: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को रविवार सुबह मोगा के गांव रोडे से गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार देर रात ही वह गांव रोडे पहुंच गया था और सुबह गुरुद्वारा साहिब में संगत को संबोधित करने के बाद उसने पुलिस को गिरफ्तारी दी। 36 दिन बाद अमृतपाल के पुलिस के हत्थे चढ़ा लेकिन इसकी पटकथा पहले ही तैयार हो गई थी।

गुरुवार को अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को सुरक्षा एजेंसियों ने विदेश जाने से रोक दिया था। वह लंदन की फ्लाइट पकड़ने के लिए सुबह 11:40 बजे श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट राजासांसी (Amritpal Arrest) पहुंची थीं। फ्लाइट ढाई बजे रवाना होनी थी। लेकिन सुरक्षा एजेंसियों को जैसे ही भनक लगी कि किरणदीप बाहर जाने वाली हैं, तत्काल उन्हें एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया।

किरणदीप के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी होने के कारण उन्हें यात्रा की अनुमति नहीं दी गई। उन्हें पूछताछ के इमिग्रेशन कार्यालय ले जाया गया। अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने उनसे लंदन जाने के कारण के बारे में पूछताछ की। उनसे कुछ दस्तावेजों पर अंडर टेकिंग भी ली गई और उसकी यात्रा रद्द करवा कर उन्हें उनके घर जल्लूपुर खेड़ा छोड़ दिया गया था। एजेंसियों ने किरणदीप कौर के कुछ दस्तावेज भी अपने कब्जे में लिए थे।

परिवार के सदस्यों से मिलने जा रही थीं

सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने बताया कि किरणदीप अपने परिवार के सदस्यों से मिलने जा रही थी। किरणदीप कौर ने कहा था कि जब उनके खिलाफ भारत में कोई केस नहीं है तो उन्हें क्यों रोका गया है। किरणदीप ने हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर विरोध जताया।

यूके की नागरिक हैं किरणदीप

किरणदीप कौर एनआरआई हैं। उनके पास यूके की नागरिकता है। उनका परिवार मूलरूप में जालंधर जिले के गांव कुलारा का रहने वाला है। उसने अमृतपाल के साथ इसी वर्ष 10 फरवरी को गांव जल्लूपुर खेड़ा के गुरुद्वारा में शादी कर ली थी। कानून के अनुसार किरणदीप कौर 160 दिनों के लिए लगातार भारत में रह सकती हैं। वह शादी से करीब एक वर्ष पहले सोशल मीडिया के माध्यम से ही अमृतपाल के संपर्क में आई थीं। किरण दीप ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उसके दादा 1951 में यूके चले गए थे। तभी से उनका परिवार वहां रह रहा है।

शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अमृतपाल को लेकर एक बयान दिया था। शाह ने बेंगलुरु में कहा कि पंजाब में खालिस्तानी लहर नहीं है और केंद्र स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है। कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा था कि अमृतपाल की गिरफ्तारी किसी भी वक्त की जा सकती है। कोई भी भारत की एकता पर हमला नहीं कर सकता है। उन्होंने पंजाब सरकार की भी तारीफ की थी। शाह ने कहा था कि पहले वह खुलेआम घूमता था, लेकिन अब वह अपनी गतिविधियों को जारी नहीं रख सकता।

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=48431

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें