Aparna Yadav: लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े 131वें संविधान संशोधन बिल के पारित न होने के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी अब आक्रामक रुख अपनाते हुए विपक्ष के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन की तैयारी में जुट गई है। (Aparna Yadav) शनिवार से बीजेपी पूरे देश में विरोध प्रदर्शन शुरू करने जा रही है, जिसमें एनडीए के सहयोगी दल भी हिस्सा लेंगे।
लखनऊ में देर रात बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया, जिसकी अगुवाई उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने की। ( Aparna Yadav) रात करीब 12 बजे कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के झंडे जलाकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान अपर्णा यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा, “काली रात है, सूरज उगेगा और फिर से कमल खिलेगा।”
Also Read –Mamta Banerjee: ममता के हलक में अटकी जान! कोलकाता रैली में ऐसा क्या हुआ, जिससे बुरी तरह सहम गई दीदी
प्रदर्शन के दौरान अपर्णा यादव ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो दल महिला आरक्षण का विरोध कर रहे हैं, उन्हें देश की नारी शक्ति कभी माफ नहीं करेगी। बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं ने भी इस बिल को महिलाओं की अस्मिता और अधिकारों से जुड़ा अहम मुद्दा बताते हुए विपक्ष पर महिलाओं के हक में बाधा डालने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान अखिलेश यादव के खिलाफ भी नारेबाजी की गई।
इससे पहले शुक्रवार को भी लोकसभा परिसर में बीजेपी की महिला सांसदों ने मकर द्वार पर विरोध जताते हुए कांग्रेस के खिलाफ नारे लगाए थे। पार्टी का कहना है कि वह इस मुद्दे को जनता के बीच लेकर जाएगी और विपक्ष की भूमिका को उजागर करेगी। गौरतलब है कि इस संविधान संशोधन बिल को पारित करने के लिए लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता थी। (Aparna Yadav) कुल 528 वोटिंग में सरकार को 352 वोट चाहिए थे, लेकिन बिल के पक्ष में केवल 298 वोट पड़े, जबकि 230 वोट इसके विरोध में गए। इस तरह यह बिल आवश्यक संख्या से 54 वोट कम रह गया और पारित नहीं हो सका।















