Atul Subhash Death : जानिए अतुल सुभाष की क्या है कहानी, जिन पर अतुल सुभाष ने सुसाइड से पहले लगाया घूसखोरी का आरोप

Atul Subhash Death : जानिए अतुल सुभाष की क्या है कहानी, जिन पर अतुल सुभाष ने सुसाइड से पहले लगाया घूसखोरी का आरोप
Facebook
X
WhatsApp

Atul Subhash Death: बेंगलुरु में एक AI इंजीनियर की आत्महत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया है. मूल रूप से यूपी के जौनपुर में रहने वाले 34 साल के अतुल सुभाष ने अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया और सास निशा सिंघानिया पर पैसों के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर आत्महत्या कर ली. तो वही अब इस मामले में न्याय व्यवस्था को लेकर सवाल भी खड़े कर दिए हैं! अतुल सुभाष ने सुसाइड से पहले बनाए गए वीडिया और 24 पन्नों के नोट में अपनी पत्नी, ससुरालवालों और फैमिली कोर्ट की जज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अतुल के अनुसार, पत्नी और ससुराल वालों ने उनकी जिंदगी नर्क बना दी थी और जज ने मामले को सुलझाने के नाम पर उनसे रिश्वत की मांग की थी।

Atul Subhash Death : फैमिली कोर्ट की जज पर गंभीर आरोप

image 61

अतुल ने अपने वीडियो में जौनपुर के फैमिली कोर्ट की प्रिंसिपल जज रीता कौशिक पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने अपनी स्थिति को लेकर जज के सामने आत्महत्या की बात की, तो जज ने इसे मजाक में लिया और हंसते हुए कहा कि वह इसके बारे में कुछ नहीं कर सकतीं। इसके बाद जज ने उनसे मामले को सेटल करने के लिए 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी। अतुल ने यह भी आरोप लगाया कि जज की अदालत में तारीख पाने के लिए पेशकार को भी रिश्वत देनी पड़ती थी। 2022 में पेशकार ने उनसे 3 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी, लेकिन जब अतुल ने घूस देने से इंकार किया तो कोर्ट ने उन्हें एलिमनी और मेंटिनेंस के तहत अपनी पत्नी को हर महीने 80,000 रुपये देने का आदेश दिया।

read more : atul subhash story : अतुल की सुसाइड नोट में खुले कई राज,जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

Atul Subhash Death : अतुल सुभाष की अपने परिवार के साथ तस्वीर.

image 63

अतुल के भाई विकास सुभाष ने बताया कि अतुल की शादी 2019 में हुई थी. दोनों का दो साल का बेटा है. उसकी पत्नी और उसके पूरे परिवार ने उन्हें कई संगीन झूठे मामलों में फंसाया था. इससे अतुल बहुत परेशान रहने लगे थे. डिप्रेशन की वजह से ही उन्होंने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. अपने ख़िलाफ़ दायर कई मुकदमों में न्याय का इंतज़ार करते-करते बेंगलुरु के 34 साल के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष इतना टूट गए कि ख़ुदकुशी कर ली. अतुल सुभाष का शव बेंगलुरु के उनके अपार्टमेंट में फंदे से लटका पाया गया. वो वैवाहिक जीवन के व्यक्तिगत तनाव से तो जूझ ही रहे थे, अपने ख़िलाफ़ दायर कई मुकदमों से भी काफ़ी परेशान थे.

Atul Subhash Death : जज पर लगाया गंभीर आरोप

image 93

अतुल ने बताया कि प्रिंसिपल फैमिली कोर्ट की जज ने उन पर तीन करोड़ रुपये मेंटिनेंस देने का दबाव भी बनाया। जज ने उनकी पत्नी को बाहर करके उनसे अकेले में बात की और रिश्वत के तौर पर 5 लाख रुपये की मांग की। जज ने यह भी कहा कि अगर वह यह रकम दें तो वह मामले को दिसंबर 2024 तक सेटल कर देंगी। अतुल ने वीडियो में कहा कि इस मानसिक उत्पीड़न के कारण ही उनकी स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाने का फैसला किया।

Atul Subhash Death : जानिए कौन हैं जज रीता कौशिक?

image 64


रीता कौशिक ने 20 मार्च 1996 में मुंसिफ के तौर पर अपनी न्यायिक सेवा की शुरुआत की। इस समय वह जौनपुर में प्रिंसिपल फैमिली कोर्ट की जज हैं। उनका न्यायिक करियर काफी लंबा और अनुभव से भरा रहा है। रीता कौशिक सहारनपुर में जूडिशियल मैजिस्ट्रेट, मथुरा में अडिशनल सिविल जज, अमरोहा में सिवल जज (जूनियर डिविजन) और लखनऊ में स्पेशल सीजेएम के पद पर रह चुकी हैं। बाद में वह प्रमोट होकर अडिशनल चीफ जूडिशल मैजिस्ट्रेट बन गईं और अयोध्या में भी डिस्ट्रिक्ट और सेशन जज रहीं। 2018 में वह अयोध्या में फैमिली कोर्ट की प्रिंसिपल जज बनीं और 2022 तक वहां तैनात रही। इसके बाद उनका ट्रांसफर जौनपुर में हो गया, जहां वह वर्तमान में फैमिली कोर्ट की जज के तौर पर कार्यरत हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें