Ayodhya News: राम मंदिर निर्माण कार्य में तेजी! गर्भगृह तैयार, 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा

Ayodhya News: राम मंदिर निर्माण कार्य में तेजी! गर्भगृह तैयार, 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा
Facebook
X
WhatsApp

Ayodhya News: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर निर्माण कार्य की वर्तमान तस्वीर जारी की है। ट्रस्ट ने सोशल मीडिया के माध्यम से राम मंदिर निर्माण कार्य की तस्वीर और वीडियो जारी किया है। तस्वीरों में यह देखा जा सकता है कि भगवान राम लला का मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। प्रथम फ्लोर का निर्माण कार्य चल रहा है। गर्भ ग्रह बन कर पूरी तरह से तैयार हो चुका है।

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि राम मंदिर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। प्रथम फ्लोर का निर्माण कार्य दिसंबर 2023 तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद शिखर का निर्माण कार्य शुरू होगा। शिखर का निर्माण कार्य पूरा होने में लगभग एक साल का समय लगेगा।

10a6f8f9 8bce 4a59 a7ec 3e60d7d45abf

Ayodhya News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे

6793f873 7c45 4416 8259 fa65aec2a717

उन्होंने बताया कि 22 जनवरी 2024 को भगवान राम लला के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। राम मंदिर निर्माण कार्य की वर्तमान तस्वीर और वीडियो जारी होने के बाद देश भर में उत्साह का माहौल है। लोग भगवान राम लला के मंदिर के निर्माण कार्य को देखकर खुश हैं।

रिपोर्ट- सोनू यादव

https://youtu.be/w8LQ_Qi8-R0?si=1FjpxHXVpilEdOBT

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें