Lakhimpur Kheri: खीरी पहुंचे लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, एनएच 730 का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

Lakhimpur Kheri: खीरी पहुंचे लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, एनएच 730 का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
Facebook
X
WhatsApp

Lakhimpur Kheri: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में गुरुवार को सुबे के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने जनपद खीरी में रा०मा०सं०-730 (पीलीभीत- पूरनपुर -खीरी-बलरामपुर-पडरौना) मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने खीरी शहर में निर्माणाधीन दो फ्लाईओवर एवं एक फ्लाईओवर कम आरओबी का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक सदर योगेश वर्मा, विधायक धौरहरा विनोद शंकर अवस्थी विधायक श्रीनगर मंजू त्यागी, सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय, जिपं अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह मौजूद रहे।

मंत्री के पूछने पर अफसरों ने बताया कि छाउछ चौराहे पर स्थित फ्लाई ओवर में 640 मी० लम्बाई का एलिवेटेड वायाडक्ट एवं 460 मी0 लम्बाई में दोनो ओर एप्रोच रोड का प्राविधान रखा गया है। स्थानीय यातायात की सुविधा हेतु दोनो ओर सर्विस रोड का निर्माण कार्य भी किया गया। एलआरपी चौराहे पर स्थित फ्लाई ओवर में 600 मी0 लम्बाई का एलिवेटेड वायाडक्ट एवं 500 मी0 लम्बाई मे दोनो ओर एप्रोच रोड का प्राविधान रखा गया है। स्थानीय यातायात की सुविधा हेतु दोनो ओर सर्विस रोड का निर्माण कार्य भी किया गया है। राजापुर चौराहे पर फ्लाई ओवर कम आरओबी का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, इसमें 64 मी0 लम्बाई का एलिवेटेड वायाडक्ट, 96 मी0 लम्बाई का रेलवे भाग तथा दोनो एप्रोच भी डेक सहित कुल लम्बाई 1.600 किमी का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया है। रेलवे भाग स्लैब की कास्टिंग का कार्य पूर्ण करा दिया गया है तथा इस आरओबी को यातायात हेतु नये वर्ष पर जनता के लिये उपलब्ध करा दिया जायेगा।

3417a205 22a8 46e6 960c 7ea938d84e33

Lakhimpur Kheri: कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता व सुरक्षा के साथ किये जाने के दिए निर्देश

इन तीनो सेतुओं का निर्माण कार्य रू० 192.31 करोड़ की लागत से पूर्ण कराया गया है। दो फ्लाई ओवर एवं एक फ्लाई ओवर कम आरओबी को पूर्ण करने की लक्षित तिथि 17 फरवरी 2024 थी, परन्तु विभाग द्वारा इसका निर्माण समय से लगभग दो माह पूर्व ही पूर्ण करा दिया गया है। मंत्री को निरीक्षण के समय समस्त कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता व सुरक्षा के साथ किये जाने के निर्देश भी दिए।

80e6151c 2a28 42b4 9c56 b6d909c5684e

उन्होंने इस राष्ट्रीय मार्ग पर गोला के निकट दो आरओबी के निर्माण की भी समीक्षा की तथा राष्ट्रीय मार्ग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि दोनो आरओबी का निर्माण कार्य 03 माह के अन्दर पूर्ण करा दिया जाय, ताकि यातायात को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के समय राष्ट्रीय मार्ग के मुख्य अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता व अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। कबीना मंत्री जितिन प्रसाद ने खीरी में समय से फ्लाई ओवर के निर्माण कार्य को किये जाने हेतु प्रसन्नता व्यक्त करते हुये निर्देशित किया कि भविष्य में भी ये परियोजनाओं को समय से पूर्ण करने पर बल दिया जाय, ताकि यातायात को समय से सरकार की इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।

रिपोर्ट- उमेश बंसल

https://youtu.be/FWvQzMRzf0g?si=nyCXpxlPZCfitfC5

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें