Aziz Qureshi Passes Away : पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी का 83 साल की उम्र में निधन, CM योगी ने जताया शोक…

Aziz Qureshi Passes Away : पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी का 83 साल की उम्र में निधन, CM योगी ने जताया शोक…
Facebook
X
WhatsApp

Aziz Qureshi Passes Away : दिग्गज कांग्रेस नेता और यूपी के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी का शुक्रवार, 1 मार्च 2024 को भोपाल में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने 83 साल की उम्र में भोपाल के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। कुरैशी ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मिजोरम के राज्यपाल के रूप में कार्य किया था। उनकी मृत्यु पर कई राजनीतिक हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है।

Aziz Qureshi Passes Away : CM योगी ने जताया शोक…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया: “उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल श्री अजीज कुरैशी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।”

No procession without permission in UP: CM Yogi Adityanath : The Tribune  India

Aziz Qureshi Passes Away : पीसी शर्मा ने जताया शोक

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने सोशल मीडिया प्ल्टेफार्म एक्स पर लिखा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल अजीज क़ुरैशी जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। मैं उनके निधन पर शोक व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह गहन आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति…

image 11

Aziz Qureshi Passes Away : जानें अजीज कुरैशी के बारे में

image 10

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशा का 24 अप्रैल 1940 को मध्य प्रदेश के भोपाल में जन्म हुआ था। वह 1984 में मध्य प्रदेश के सतना से लोकसभा चुनाव में सांसद चुने गए थे। कुरैशी मध्य प्रदेश कांग्रेस इलेक्शन कमेटी के सचिव, भारतीय युवा कांग्रेस के संस्थापक सदस्य के साथ ही 1973 में मध्य प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में मंत्री भी रह चुके हैं। मध्य प्रदेश की तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने कुरैशी को 24 जनवरी 2020 को मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी का अध्यक्ष नियुक्त किया था।

https://youtu.be/16yQlftvZPg?si=TfwmD99vnB5hVbO5

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें