Barabanki: बाराबंकी जिले में सपा को एक और झटका, चौधरी तालिब नजीब बसपा में शामिल

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -मनोज कुमार भास्कर

बाराबंकी जिले की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई, जब निंदूरा ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी तालिब नजीब ने सपा का दामन छोड़कर बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। (Barabanki) उनके इस फैसले को सपा के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।

लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान चौधरी तालिब नजीब ने बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल और वरिष्ठ नेता दिनेश चंद्रा की मौजूदगी में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती से मुलाकात के बाद औपचारिक रूप से बसपा की सदस्यता ली। इस अवसर पर कई अन्य स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026 02 06 at 10.59.20 PM

Also Read –Mathura Road Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर बेकाबू कंटेनर ने 15 को रौंदा, हादसे में छह की मौत

चौधरी तालिब नजीब लंबे समय से क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय रहे हैं और निंदूरा ब्लॉक में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। (Barabanki) उनके बसपा में शामिल होने से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इससे अवध क्षेत्र में बसपा की स्थिति और सुदृढ़ होगी।

बसपा में शामिल होने के बाद चौधरी तालिब नजीब ने कहा कि वह बहुजन समाज पार्टी की नीतियों और मायावती के नेतृत्व से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़े हैं। (Barabanki) उन्होंने विश्वास जताया कि बसपा सामाजिक न्याय और सर्वांगीण विकास के लिए लगातार संघर्ष करती रही है, और वे इस विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

Also Read –Pakistan Islamabad blast: पाकिस्तान के ‘मुसलमानों’ पर टूटा कहर! जुमे के दिन मस्जिद के पास महा-धमाका,इस्लामाबाद में इमरजेंसी…

वहीं, समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेताओं ने इस घटनाक्रम को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है, लेकिन साथ ही यह भी कहा है कि पार्टी की जनसमर्थन की ताकत पहले की तरह मजबूत बनी हुई है।

चौधरी तालिब नजीब के इस राजनीतिक कदम से जिले की राजनीति में नई समीकरण बनने की संभावना बढ़ गई है। (Barabanki) आगामी चुनावों से पहले यह बदलाव किस हद तक असर डालेगा, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें