रिपोर्ट -रानू सिंह
Barabanki: हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 42.1 पर घने कोहरे के बीच एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे में कार सवार दीपक (25 वर्ष) पुत्र निवासी कटघर लालगंज, धीरे रोड थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बब्लू (32 वर्ष) निवासी ग्राम बहुआरा, थाना मसरख, जनपद छपरा को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दुर्घटना में कमरुद्दीन अंसारी (70), मोहम्मद ताहिर (55) और आसिफ (18) गंभीर रूप से घायल हो गए। (Barabanki) सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ में चल रहा है, जिनमें से एक की हालत अत्यंत नाजुक बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाल अभिमन्यु मल्ल पुलिस टीम के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। (Barabanki) पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना देते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बाराबंकी जिला मोर्चरी भेज दिया।
Also Read –Border 2 Teaser: सनी देओल की दहाड़, गोलियों की बौछार आंखों में आंसू ला देगा बॉर्डर 2 का टीज़र
प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण घने कोहरे में ओवरटेक के दौरान दूसरी स्कॉर्पियो से हुई टक्कर बताया जा रहा है। (Barabanki) टक्कर के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और खाई में जा गिरी, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के नंबर यूपी 32 केडी 0606 और यूपी 32 एनबी 9254 बताए गए हैं।
सूत्रों के अनुसार, वाहन में सवार यात्री लखनऊ एयरपोर्ट से अपने-अपने गंतव्य स्थानों की ओर जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।










