रिपोर्ट -मोहन वर्मा
Kushinagar News: कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मठिया में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा, लेकिन हालात उस समय बेकाबू हो गए जब उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया। (Kushinagar News) आरोप है कि उपद्रवियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और जानलेवा हमला किया।
घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए थाना कप्तानगंज में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मौके से और आसपास के इलाकों में दबिश देकर इस मामले में शामिल कुल 18 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 6 महिलाएं भी शामिल हैं। (Kushinagar News) गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लाठी-डंडे और लोहे की रॉड भी बरामद की गई हैं।
Also Read –Border 2 Teaser: सनी देओल की दहाड़, गोलियों की बौछार आंखों में आंसू ला देगा बॉर्डर 2 का टीज़र
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कानून-व्यवस्था भंग करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। (Kushinagar News) फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।










