Barabanki News: दोस्तों में पत्नियों की अदला-बदली की अजब कहानी, पुलिस भी चकरा गई क्या करे?

Facebook
X
WhatsApp

Barabanki News: किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज‘ में दो दुल्हनें ट्रेन से गलती से एक-दूसरे के पति के साथ चली जाती हैं. इस तरह पत्नियों की अदला-बदली हो जाती है. उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है, लेकिन यहां पत्नियों की अदला-बदली किसी गलतफहमी की वजह से नहीं हुई. बल्कि, यहां खुद एक युवक अपनी पत्नी पर अपने दोस्त के साथ रहने और कोर्ट मैरिज करने का दबाव बना रहा है और खुद दोस्त की पत्नी के साथ रह रहा है.

यूपी के बाराबंकी में जिगरी दोस्तों में पत्नियों की अदला-बदली की अजब कहानी सामने आई है। एक दोस्त ने शिकायत थाने में कर अपने दोस्त पर जबरन अपनी पत्नी देने का आरोप लगाकर अपनी पत्नी वापस देने की फरियाद की है। मामला चकरा गई। (Barabanki News) आपस में जिगरी दोस्तों ने पहले एक-दूसरे की अनुपस्थिति में उनकी पत्नियों से मिलना शुरू किया और बाद में अपनी पत्नियों की ही अदला बदली कर ली। बात यही खत्म नहीं होती, बल्कि एक दोस्त ने इसकी शिकायत थाने में कर अपने दोस्त पर जबरन अपनी पत्नी देने का आरोप लगाकर अपनी पत्नी वापस देने की फरियाद की है। यूपी के बाराबंकी जिले में यह अजीबोगरीब मामला थाने में पहुंचने के बाद पुलिस भी चकरा गई क्या करे? दिनभर चली पंचायत के बाद भी मामला नहीं सुलझा। दोनों दोस्तों को बुधवार को फिर थाने में बुलाया गया है।

Also Read –Chandauli: क्या एक महिला की इज़्ज़त अब सिर्फ़ ‘लाल कार्ड’ और ‘आवास’ जितनी रह गई है? जानिए क्या है पूरा मामला

बताते हैं कि लोनी कटरा थाना क्षेत्र के एक गांव के दो युवकों में गहरी दोस्ती थी। वे अपने परिवार को लेकर अहमदाबाद में प्राइवेट काम करते थे। दोनों युवक एक दूसरे के घर आते-जाते थे। एक दूसरे के सुख-दुख में शामिल होने की वजह से पत्नियों के बीच भी इनकी पैठ हो गई। (Barabanki News) इसी बीच एक युवक अपने साथी की पत्नी के साथ कोर्ट मैरिज करके अपने घर लेकर चला गया। (Barabanki News) दूसरे साथी ने अहमदाबाद के एक थाने में इसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।इस बीच पीड़ित दोस्त के पिता ने थाना लोनी कटरा में पहुंचकर बहू को बेटे के दोस्त द्वारा ले जाने की शिकायत की गई और बहू को वापस दिलाने की फरियाद की। जिस पर पुलिस ने मंगलवार को दोनों युवकों को आमने-सामने बुलाकर बात की। तो युवक ने अपने दोस्त की पत्नी की रजामंदी से कोर्ट मैरिज करने का हवाला देकर उसके साथ रहने की जिद पर अड़ गया। जबकि उसकी पत्नी मायके चली गई है। उधर, जिस युवक ने कोर्ट मैरिज की है उसका आरोप है कि उसकी पत्नी से दोस्त के साथ संबंध है तो वह उसके साथ रह सकता है।

Also Read –UP T20 League 2025: लखनऊ की पहली जीत, मेरठ को 5 विकेट से हराया

उधर, उसकी पत्नी इस बात से इनकार करते हुए मायके में रहने की बात थानाध्यक्ष को बताई। थाना अध्यक्ष अभय कुमार मौर्य ने बताया कि इस मामले में दोस्त ने अहमदाबाद में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों पक्षों को बुधवार को थाना अध्यक्ष ने बुलाया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें