Barabanki: शिवरात्रि मेले में ड्रोन से कड़ी निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था हुई और मजबूत

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -मनोज कुमार भास्कर

Barabanki: बाराबंकी। जनपद के थाना रामनगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित शिवरात्रि (फाल्गुनी मेला) के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।

WhatsApp Image 2026 02 07 at 11.55.01 AM 1

Also Read –Barabanki: बाराबंकी जिले में सपा को एक और झटका, चौधरी तालिब नजीब बसपा में शामिल

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों के माध्यम से रीयल टाइम निगरानी की जा रही है। (Barabanki) इस आधुनिक तकनीक की मदद से भीड़ की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या आपात स्थिति पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

ड्रोन से हो रही निगरानी के चलते सुरक्षा व्यवस्था पहले से कहीं अधिक मजबूत हुई है। (Barabanki) संवेदनशील स्थानों, प्रवेश और निकास मार्गों तथा भीड़-भाड़ वाले इलाकों पर विशेष फोकस किया जा रहा है। साथ ही पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Also Read –Pakistan Islamabad blast: पाकिस्तान के ‘मुसलमानों’ पर टूटा कहर! जुमे के दिन मस्जिद के पास महा-धमाका,इस्लामाबाद में इमरजेंसी…

पुलिस प्रशासन का उद्देश्य है कि शिवरात्रि मेले में आने वाले सभी श्रद्धालु शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकें। (Barabanki) इसके लिए लगातार पेट्रोलिंग, कंट्रोल रूम से निगरानी और ड्रोन सर्विलांस जैसी व्यवस्थाएं लागू की गई हैं।

पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि वे प्रशासन का सहयोग करें, नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें