Bareilly News: विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बांटी मिठाई, दीपावली की दी शुभकामनाएं !

Facebook
X
WhatsApp

Bareilly News: विकासखंड आलमपुर जाफराबाद बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने दीपावली के पावन अवसर पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ खुशियां बांटीं। उन्होंने मंडल के सभी बूथ अध्यक्षों और भाजपा कार्यकर्ताओं को मिठाई वितरित कर त्योहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp Image 2026 11 01 at 10.50.44 AM

कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों के जीवन में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली रीढ़ हैं, जो दिन-रात जनता की सेवा में तत्पर रहते हैं। त्योहार का यह अवसर सभी के जीवन में नया उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिनेश जायसवाल टिंकू जिला उपाध्यक्ष राहुल दीक्षित वरिष्ठ भाजपा नेता हर प्रकाश शर्मा मंडल महामंत्री अनंत पाठक भाजपा नेता आशीष पाठक शिवम शर्मा मंडल महामंत्री राजीव गुप्ता विष्णु गुप्ता हर्षित पंडित बृजेश मिश्रा मुस्कान विधायक प्रतिनिधि सानू डब्लू शर्मा मुकेश सुरकेश शर्मा एवं सभी प्रमुख बूथ अध्यक्ष, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

जिला- बरेली
संवाददाता- गोपाल स्वरूप पाठक

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें