Hamirpur News: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को जनपद हमीरपुर में “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

इस अवसर पर पुलिस लाइन हमीरपुर, कोतवाली सदर एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रन फॉर यूनिटी पुलिस लाइन हमीरपुर से प्रारंभ होकर कस्बा हमीरपुर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। इस दौरान प्रतिभागियों ने तिरंगा एवं सरदार वल्लभभाई पटेल जी के चित्रों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के समुचित प्रबंध किए गए। समापन अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जी के राष्ट्र निर्माण एवं देश की एकता-अखंडता को सुदृढ़ करने में दिए गए अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डालते हुए सभी को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी लाइन्स, क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ कार्यक्रम उत्साह एवं अनुशासनपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।









