Bareilly News:बलिया में गन्ने के खेत में मिला वृद्धा का शव, इलाके में फैली सनसनी

Bareilly News: बलिया गन्ने के खेत में मिला वृद्धा का शव, इलाके में फैली सनसनी
Facebook
X
WhatsApp

Bareilly News: बलिया जिले के शाही थाना क्षेत्र के गांव खरसैनी में 68 साल की वृद्ध महिला की उसी के गन्ने के खेत में गले में फंदा कसकर हत्या कर दी गई। शाही थाना क्षेत्र में इससे पहले 6 और महिलाओं के शव इसी हालत में मिल चुके हैं। वृद्ध महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

खरसैनी में गन्ने के खेत में गुलाबो देवी का शव मिला। उसके पति की मौत के बाद वह अपने घर पर अकेली रहती थी। गुलाबो देवी अपने घर से 2 दिन से लापता थी। मंगलवार को गुलाबो देवी का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। वृद्धा की गर्दन साड़ी के फंदे से कसी गयी थी, शरीर को घास और पत्तों से ढक दिया गया था, शव से पांच मीटर दूर उनकी खुरपी और चप्पल पड़ी मिली। वृद्धा का शव मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

bareilly news

Bareilly News:अधिकारियों को दिए खुलासे के निर्देश

शाही थाना क्षेत्र में इससे पूर्व छह और महिलाओं की हत्या इसी तरह से की गयी है। अब वृद्धा की हत्या के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है। लोगों के बीच यह चर्चा है कि क्या कोई क्षेत्र में साइको किलर तो नहीं घूम रहा। जो लगातार महिलाओं को अपना निशाना बना रहा है। वहीं पुलिस के लिए भी महिलाओं को लगातार निशाना बनाना सिर दर्द बना हुआ है। एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा और सीओ दीपशिखा भी फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने भी मौके का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जल्द खुलासे के निर्देश दिए।

कमरे में पड़ा मिला वृद्धा का शव, सिर व गले में चोंट के निशान, बेटे पर  जताया...

मृतका गुलाबो देवी की एक बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है। उसकी बेटी के पति की भी मौत हो चुकी है उसकी विधवा बेटी अपनी ससुराल में रहती है। गुलाबो देवी अपने घर में अकेली रहती थी। पुलिस ने मृतका की बेटी को मौत की सूचना दी जिसके बाद उसकी बेटी के होश उड़ गए। बता दें कि शाही थाना क्षेत्र के अलग-अलग गावों में पिछले कुछ समय से इसी तरह महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है और उन सबकी हत्या कर खेत मे फेंका जा रहा है। अब एक वृद्धा महिला को निशाना बनाया है। जिसकी हत्या पिछली महिलाओं कि हत्या से मिलती जुलती है। गुलाबो देवी अपना खर्चा ज़मीन से जो पैसा मिलता था उसी से करती थी। ग्रामीणों ने बताया कि वो पूरी तरह से स्वस्थ थीं। उनका कोई भी दुश्मन भी नहीं था। फिर किसने उनकी हत्या कर दी यह समझ नहीं आ रहा है।

Bareilly News:पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने हत्या की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम के द्वारा साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस जल्द ही हत्या के खुलासे का दावा कर रही है।

image 31

Bareilly News: महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

बलिया में लगातार महिलाओं की हत्या से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस को जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार करना चाहिए।

https://youtu.be/0hTpD2_Wa7Y?si=XS-OlJYVO0JE_-KF

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें