Bihar News : मधेपुरा DM की कार ने मां बच्चे समेत तीन को रौंदा,तीनो की मौत, डीएम और चालक फरार

Bihar News : मधेपुरा DM की कार ने मां बच्चे समेत तीन को रौंदा,तीनो की मौत, डीएम और चालक फरार
Facebook
X
WhatsApp

Bihar News : बिहार में डीएम की कार से बड़ी दुर्घटना हुई है। मंगलवार सुबह करीब 8.30 बजे एनएच 57 पर डीएम की कार ने कई लोगों को कुचल दिया। घटना फुलपरास थाना क्षेत्र (Phulparas) के इलाके में हुई है। डीएम की कार ने दरभंगा से मधेपुरा की ओर जा रही डीएम की गाड़ी ने फुलपरास पुरवारी टोला के पास एक महिला और उसकी बच्ची को कुचल दिया।

image 30

अनियंत्रित कार यहीं नहीं रुकी। इसके बाद एनएच किनारे काम कर रहे दो मजदूरों को भी शिकार बना लिया। आरोप है कि हादसे के बाद डीएम और चालक कार छोड़कर भाग गए। हादसे के बाद कार रेलिंग से टकरा गई है।

Bihar News : हादसे में मां-बच्चे और मजदूर की मौत

फिलहाल मृतकों पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन हादसे में सड़क पेंट करने वाले एक मजदूर, एक महिला और एक बच्चे की मौत हुई है। हादसे के बाद डीएम और उनके सारे स्टॉफ वहां से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह डीएम विजय प्रकाश मीणा का वाहन दरभंगा से लौट रहे थे। एन एच 57 पर पुरवारी टोला के पास सबसे पहले डीएम के वाहन ने सड़क पर उजली पट्टी रंग रहे एक मजदूर को कुचला।

image 28

Bihar News : दो की हालत गंभीर

भगाने के क्रम में वाहन अनियंत्रित हो गई और सड़क की दूसरी तरफ जाकर एक महिला और उसके साथ जा रहे बच्चे को भी कुचल दिया। तीनों की मौत मौके पर ही हो गई। हादसे में एक अन्य मजदूर भी गंभीर रूप से घायल है। नाजुक हालत में उसे डीएमसीएच रेफर किया गया है।

image 29

फिलहाल हादसे पर मधेपुरा जिला प्रशासन कुछ भी बोलने में असमर्थता जता रहा है। डीएम कहां से आ रहे थे और हादसा कैसे हुआ इस संबंध में फिलहाल संशय बना हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डीएम की गाड़ी में डीएम, चालक, एक बॉडीगार्ड और एक लड़की थी। घटना के बाद कोई बाइक वहां आई और उन्हें लेकर चली गई।

https://youtu.be/0hTpD2_Wa7Y?si=W2QDZfcoQ0vA3wlZ

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें