Bigg Boss 17 Winner : बिग बॉस 17 के किंग बने मुनव्वर फारूकी, 6 घंटे की धूम के बाद चुना गया विनर

Bigg Boss 17 Winner : बिग बॉस 17 के किंग बने मुनव्वर फारूकी, 6 घंटे की धूम के बाद चुना गया विनर
Facebook
X
WhatsApp

Bigg Boss 17 Winner : बिग बॉस 17 का फिनाले रविवार, 29 जनवरी 2024 को हुआ। इस फिनाले में अरुण शेट्टी, अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, मनारा चोपड़ा और मुनव्वर फारूकी थे। दर्शकों के वोटों के आधार पर मुनव्वर फारूकी बिग बॉस 17 के विनर बन गए।

मुनव्वर फारूकी के साथ ही उनके फैंस के लिए भी आज बेहद ही खुशी का दिन है। सोशल मीडिया पर फैंस और यूजर्स और खासतौर पर सेलेब्स मुनव्वर को बढ़ाई देने में जुट चुके हैं। हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुनव्वर फारूकी का नाम ट्रेंड कर रहा है।

Bigg Boss 17 Winner Munawar Faruqui

मुनव्वर फारूकी की बिग बॉस की जर्नी इतनी आसन नहीं रहीं। उनकी एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान ने शो में आकर उनकी ऐसी धज्जियां उड़ाई थी, जिसकी वजह से उनकी इमेज पर काफी बुरा असर पड़ा था। लेकिन इसके बावजूद मुनव्वर के दोस्तों और फैंस ने उन्हें इतना सपोर्ट किया कि वह इतनी मुश्किलों के बाद भी बिग बॉस 17 के विनर बन ही गए।

Bigg Boss 17 Winner : बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ घर ले जायेंगे ये इनाम

1663671 img20240127205403

मुनव्वर फारूकी ने बिग बॉस 17 की ट्रॉफी अपने नाम की और इसके साथ ही उन्हें 50 लाख रुपए बतौर प्राइज मनी भी मिले। चमचमाती ट्रॉफी और 50 लाख की प्राइज मनी के साथ ही मुनव्वर एक ब्रांड न्यू कार भी घर ले जायेंगे। मुनव्वर फारूकी ने बिग बॉस 17 की ट्रॉफी जीतकर साबित कर दिया कि वह एक सच्चे खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपनी प्रतिभा और रणनीति के दम पर इस ट्रॉफी को अपने नाम किया।

Bigg Boss 17 Winner : टॉप 5 में पहुंचें थे ये खिलाड़ी

1663691 img20240128231127

मुनव्वर फारूकी “बिग बॉस 17” के विनर बन चुके हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने किन टॉप 5 फाइनलिस्ट को पीछे छोड़ते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। बता दें कि बिग बॉस 17 के टॉप 5 फाइनलिस्ट अरुण महाशेट्टी, मनारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारूकी और अंकिता लोखंडे थे।

1663666 img20240128192949

मुनव्वर फारूकी ने इन चार मजबूत दावेदारों को कड़ी टक्कर देते हुए बिग बॉस 17 के विनर का ताज पहना। बता दें कि इन चारों कंटेस्टेंट्स में सबसे पहले फिनाले रेस से अरुण शेट्टी का पत्ता कटा, उसके बाद अंकिता लोखंडे का और फिर मनारा चोपड़ा का एविक्शन हुआ। इस तरह टॉप 2 में अभिषेक कुमार और मुनव्वर फारूकी पहुंचें। और अंत में अभिषेक कुमार को पीछे छोड़ते हुए मुनव्वर फारूकी ने बिग बॉस 17 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

https://youtu.be/_P3cckoQphM?si=2qok5y8dWO_tBeKg

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें