Bihar: बिहार की गया पुलिस ने कुख्यात 50 हजार का इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है, यह अपराधी पिछले एक साल से विभिन्न मामलों में फरार चल रहा था. (Bihar) गिरफ्तार अपराधी की तलाश पुलिस कर रही थी, लेकिन यह शातिर अपराधी पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था और जगह भी बदल रहा था, वही गुप्त सूचना के बाद छापेमारी कर उसकी गिरफ्तारी महाराष्ट्र से की गई।
Bihar
इस सम्बंध में गया एसएसपी आशीष भारती ने आज बताया कि 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी विशाल को महाराष्ट्र के नागपुर जिला क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. (Bihar) वह गया जिले के चाकंद इलाके में हुए ट्रक से लूट कांड में लंबे दिनों से फरार चल रहा था. इस कांड में शामिल अन्य 4 अपराधियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया गया था. (Bihar) साथ ही लूटी गई सामग्री भी बरामद कर ली गयी थी.।
अपराधी विशाल गया शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का रहने वाला है (Bihar) तथा इसके ऊपर पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं. इसका अपराधी इतिहास खंगाला जा रहा है. पूछताछ के बाद इसे जेल भेज दिया जाएगा.”-आशीष भारती, एसएसपी, गया










